लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: पश्चिम बंगाल में 5 बजे तक हुई बंपर वोटिंग, 77.57% मतदान हुआ दर्ज, जानें सभी राज्यों के आंकड़ें

By रुस्तम राणा | Updated: April 19, 2024 19:26 IST

बता दें कि शुक्रवार लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का चुनाव हुआ। इस फेज में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट डाले गए।

Open in App

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में शाम 5 बजे तक 77.57% मतदान हुआ, जो आज लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान करने वाले राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में सबसे अधिक है। मतदान संपन्न होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने कहा, "आज मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। विभिन्न राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों से ईवीएम में खराबी की शिकायतें विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हुईं, मुख्य रूप से ईमेल के माध्यम से... सभी शिकायतें तुरंत जिलों को भेज दी गईं... कहीं भी हिंसा की कोई घटना नहीं हुई, एक बूथ के बाहर दो पक्षों के बीच मामूली झड़प हुई, लेकिन वहां पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई...''

बता दें कि शुक्रवार लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का चुनाव हुआ। इस फेज में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट डाले गए। पहले चरण में 1600 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में थे। इस चरण में नौ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल की किस्मत भी दांव पर है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई थी जो कि शाम 6 बजे तक जारी रही। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की 92 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग हुई। 

 

चुनाव आयोग के मुताबिक पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा वोटर्स थे। इनमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला वोटर्स की संख्या शामिल थी। इनमें से 35.67 लाख वोटर्स ऐसे थे, जिन्होंने पहली बार वोट डालने वाले थे। जबकि, 20 से 29 साल की उम्र के मतदाताओं की संख्या 3.51 करोड़ थी। पहले चरण के तहत इनके लिए 1.87 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए थे।  

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव २०२४ECI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएम मोदी और चुनाव आयोग के खिलाफ AI वीडियो को लेकर X प्लेटफॉर्म के खिलाफ मामला दर्ज, VIDEO

भारतWest Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अगले महीने 2 चरणों में होने की संभावना

भारतपश्चिम बंगाल SIR की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 5.46 लाख वोटर्स के नाम लिस्ट से हटाए गए

भारतमहाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश समेत बाकी राज्यों में SIR अप्रैल से हो सकता है शुरू

भारतBengal SIR row: ईसी की गतिविधियों से होने वाली चिंता के कारण हर दिन 3-4 लोग कर रहे हैं आत्महत्या, ममता बनर्जी का दावा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब