लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: बॉक्सर विजेन्द्र सिंह का कांग्रेस से हुआ मोह भंग, अब कमल के साथ विरोधियों से करेंगे फाइट

By आकाश चौरसिया | Published: April 03, 2024 3:05 PM

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। आज हरियाणा से आने वाले विश्व प्रसिद्ध बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉक्सर विजेंद्र सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका हैअब पार्टी उनपर चुनाव लड़ाने को लेकर विचार कर सकती है

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा। विश्व प्रसिद्ध बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और रामवीर बिधूड़ी की उपस्थिति में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। सूत्रों के अनुसार, बताया जा रहा था कि कांग्रेस उन्हें उत्तर प्रदेश के मथुरा से हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ा सकती है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। विजेंद्र सिंह हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं और प्रदेश में ही नहीं देश भर में एक बड़ा चेहरा हैं। 

उनसे पहले हाल में बड़े उद्योगपति और जिंदल स्टील के मालिक नवीन जिंदल ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी और उन्हें भी भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 में हरियाणा से अपना उम्मीदवार बनाया है। दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को सिरसा से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशी बनाया है। 

38 वर्षीय बॉक्सर विजेंद्र ने साल 2008 में बीजिंग ओलंपिक जीता था, जहां उन्होंने कांस्य पदक जीतकर बॉक्सिंग में बड़ी छाप छोड़ी थी। इसके अलावा वो विश्व चैंपियनशिप 2009 में भी कांस्य और साल 2010 में भी कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले चुके हैं, फिर 2014 के कॉमन्वेल्थ गेम्स में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था। इस बीच उन्होंने यूपीए सरकार के दौरान राजीव गांधी खेल रत्न से भी नवाजा गया था, लेकिन अब इस अवॉर्ड को मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड कहा जाता है।  

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024BJPकांग्रेसविजेंदर सिंहबॉक्सरहरियाणा लोकसभा चुनाव २०२४उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPune Porsche accident: 'मोदी दो हिंदुस्तान बना रहे हैं - जहां न्याय भी दौलत का मोहताज है', राहुल गांधी ने कल्याणीनगर में पॉर्श कार दुर्घटना पर दी प्रतिक्रिया

पूजा पाठVIDEO: सपा प्रमुख अखिलेश यादव की लोकसभा चुनाव रैली में फिर भगदड़ जैसी स्थिति, बेकाबू हुई भीड़

भारतLok Sabha Polls 2024: मायावती ने आरक्षण और चुनावी बॉन्ड को लेकर भाजपा-कांग्रेस पर बोला हमला, धनंजय का नहीं लिया नाम

भारत'स्वाति मालीवाल ने मुझे फोन कर अपने दर्दनाक अनुभव को विस्तार से बताया', एलजी वीके सक्सेना बोले

भारतBihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने में क्या अड़चन?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खोले राज

भारत अधिक खबरें

भारतBengalur Traffic: रेलवे ब्रिज की मरम्मत के चलते सांकी रोड होगा बंद, बेंगलुरु ट्रेफिक ने वैकल्पिक मार्ग पर जारी की एडवाइजरी

भारतGeeta in MP: पाकिस्तान से 2015 में भारत लौटीं गीता ने पीएम मोदी से दो चीज मांगी, जानें क्या डिमांड

भारतMumbai Aircraft Flamingo: विमान की चपेट में आने के बाद 40 फ्लेमिंगो की मौत, पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने नागर विमानन महानिदेशालय को लिखा पत्र

भारतभारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों, अटैक हेलीकॉप्टर्स और मानव रहित ड्रोन्स की पूरी लिस्ट, इनके दम पर होती है सीमा की रखवाली

भारतLok Sabha Election 2024 Phase 5: पांच चरण और बीजेपी 310 सीट!, शाह ने कहा-छठे और सातवें दौर के बाद 400 से अधिक सीट जीतेंगे