लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "बीजेपी अपनी तानाशाही से विपक्ष को चुप कराने की कोशिश कर रही है", उद्धव शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 21, 2024 11:08 IST

शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इंडिया गठबंधन की 'न्याय उलगुलान रैली' से पहले बीजेपी पर विपक्षी नेताओं को चुप कराने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी अपनी तानाशाही से विपक्षी नेताओं को जबरन चुप करा रही है शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का बेहद तीखा हमलाउन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल की बढ़ती निरंकुशता में विपक्षी नेता एक साथ मजबूती से खड़े हैं

रांची: शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इंडिया गठबंधन की 'न्याय उलगुलान रैली' से पहले बीजेपी पर विपक्षी नेताओं को चुप कराने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि सत्तारूढ़ दल की बढ़ती निरंकुशता में विपक्षी नेता एक साथ हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार लोकसभा चुनाव के बीच आयोजित होने वाली इस भव्य रैली की थीम इंडिया ब्लॉक के दो प्रमुख चेहरों झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन और 'आप' के दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आधारित होगी। हेमंत सोरेन और केजरीवाल दोनों न्यायिक हिरासत में हैं।

उन्होंने कहा, "मेरा संदेश बहुत स्पष्ट है, हम भाजपा की बढ़ती निरंकुशता के खिलाफ इस लड़ाई में एक साथ हैं। वे विपक्ष को ठीक से काम नहीं करने दे रहे हैं और जो करने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें जबरन चुप कराना चाहते हैं।"

भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने कहा, "हम मुद्रास्फीति की उच्च दर, बेरोजगारी और महिलाओं को सुरक्षित वातावरण नहीं मिलने को देख रहे हैं। चुनाव के पहले चरण में बहुत से लोग नहीं, लेकिन जो लोग वोट देने निकले हैं। वे भाजपा के लोगों को बदलने के लिए निकले हैं, जो तानाशाही प्रवृत्ति दिखा रहे हैं।”

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन समेत इंडिया ब्लॉक के नेताओं के पोस्टर रांची में लगाए गए हैं। इस रैली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल होंगे।

आज की रैली में सपा मुखिया के अलावा इंडिया ब्लॉक के अन्य नेता भी शामिल होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप नेता संजय सिंह "न्याय उलगुलान रैली" में शामिल होंगे।

आम चुनाव के चौथे चरण में झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव अभी शुरू होना बाकी है। झारखंड में चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण में मतदान होगा। साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान, भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने झारखंड में कुल 12 सीटें जीतीं, जिसमें अकेले भाजपा ने 11 सीटें जीतीं। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और कांग्रेस को एक-एक सीट मिली थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024प्रियंका चतुर्वेदीशिव सेनाBJPकांग्रेसRanchi
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब