Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस-केजरीवाल के बीच दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर 3:4 से हो सकता है समझौता, बातचीत अंतिम दौर में

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: February 22, 2024 02:20 PM2024-02-22T14:20:41+5:302024-02-22T14:26:13+5:30

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (आप) और सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर जल्द ही आपसी सहमति बन सकती है।

Lok Sabha Elections 2024: Agreement reached between Congress and Kejriwal on Delhi seats, AAP will show strength on 4 seats and Congress on 3 seats | Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस-केजरीवाल के बीच दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर 3:4 से हो सकता है समझौता, बातचीत अंतिम दौर में

फाइल फोटो

Highlightsआप और कांग्रेस के बीच दिल्ली लोकसभा की सात सीटों के लिए जल्द हो सकता है समझौता दोनों दल केंद्र में सत्ता की अगुवाई कर रही भाजपा के खिलाफ साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगेसाल 2019 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी 7 सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया था

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (आप) और सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर जल्द ही आपसी सहमति बन सकती है। जानकारी के मुताबित केंद्र में सत्ता की अगुवाई कर रही भाजपा के खिलाफ दोनों दल साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से चार पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मैदान में उतर सकते हैं और बची 3 सीटों पर केजरीवाल की पार्टी इंडिया गठबंधन के अपने सहयोगी कांग्रेस को सपोर्ट कर सकती है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार दोनों पक्षों के बीच हुई चर्चा का हवाला देते हुए कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच फॉर्मूले पर सहमति बन गई है और दोनों दलों द्वारा लड़ी जाने वाली सीटों पर बातचीत अंतिम चरण में है।

दोनों दलों में हुई चर्चा के अनुसार कांग्रेस पूर्व, चांदनी चौक और उत्तर पूर्व लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि आम आदमी पार्टी नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और उत्तर पश्चिम लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

हालांकि दोनों दलों के बीच होने वाले सीट शेयरिंग पर आप मंत्री आतिशी ने किसी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा, "कांग्रेस के साथ बातचीत जारी है और हमें उम्मीद है कि हमारे और कांग्रेस के बीच समझौता हो जाएगा।"

वहीं दिल्ली कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि 4-3 फॉर्मूला अंतिम है लेकिन दोनों पक्षों द्वारा लड़ी जाने वाली सीटों पर कुछ बदलाव हो सकते हैं। दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कब्जा है, जो 2014 से सभी सीटें जीत रही है।

साल 2019 के लोकसभा चुनावों में आप और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। कांग्रेस पांच सीटों पर दूसरे स्थान पर थी और आप दो लोकसभा सीटों पर दूसरे स्थान पर थी।

Web Title: Lok Sabha Elections 2024: Agreement reached between Congress and Kejriwal on Delhi seats, AAP will show strength on 4 seats and Congress on 3 seats

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे