लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: दो दशक पहले लगे ‘अति संवेदनशील’ मतदान केन्द्र का टैग हटाना चाहता है हरियाणा का ये गांव

By भाषा | Updated: April 28, 2019 12:58 IST

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा ने यहां से सांसद धरमबीर सिंह को मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने पूर्व सांसद श्रुति चौधरी को मैदान में उतारा है। आप-जेजेपी की ओर से स्वाति यादव मैदान में हैं और इनेलो ने बलवान यादव को प्रत्याशी बनाया है। 

Open in App
ठळक मुद्देगांव वालों के मुताबिक, इसके बाद से गांव के लिए यह एक स्थायी टैग हो गया जो इसकी छवि प्रदर्शित करती है।इस गांव की आबादी 6000 से अधिक है जिसकी प्रमुख एक महिला सरपंच है।

चुनाव के इस मौसम में हरियाणा के जुई खुर्द गांव के लोगों की मांग अलग तरह की है। गांव वाले चाहते हैं कि दो दशक पहले गांव पर लगा ‘अति संवेदनशील’ मतदान केन्द्र का टैग हट जाए। चुनाव आयोग ने 1989 में चुनाव के दौरान दो समूहों के बीच संघर्ष में गोली चलने से एक व्यक्ति के मौत के बाद हरियाणा के भिवानी-महेन्द्रगढ़ संसदीय सीट के जुई मतदान केन्द्र को ‘अति संवेदनशील’ घोषित कर दिया था।

गांव वालों के मुताबिक, इसके बाद से गांव के लिए यह एक स्थायी टैग हो गया जो इसकी छवि प्रदर्शित करती है। इस गांव की आबादी 6000 से अधिक है जिसकी प्रमुख एक महिला सरपंच है। गांव की सरपंच रूप पति ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘घटना के बाद से सात आम चुनाव हुए हैं और उनमें से सभी शांतिपूर्ण रहे हैं। हालांकि, हम अभी भी स्थायी बन गये टैग को झेल रहे हैं।

गांव बहुत विकसित हो गया है और हम प्रगति से खुश हैं लेकिन इसके अति संवेदनशील होने से न केवल हमारी छवि प्रभावित होती है बल्कि भविष्य की संभावनाएं भी प्रभावित होती हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इतने वक्त में कोई दुर्घटना नहीं हुई है तो ऐसे में हम सरकार के साथ-साथ चुनाव आयोग से भी अपील करते रहे हैं कि इसकी समीक्षा की जाए और अति संवेदनशील के टैग को हटाया जाए।’’

सरपंच का अगला चुनाव लड़ने की योजना बना रहे रमेश बहादुर के मुताबिक, चुनाव आयोग कोई नई जांच किए बिना पुरानी सूची को दोहराता रहता है। भिवानी-महेन्द्रगढ़ संसदीय क्षेत्र हरियाणा की उन 10 लोकसभा सीटों में शामिल है जिनमें 12 मई को मतदान होना है। इस सीट पर दो महिला प्रत्याशी भी मैदान में हैं।

भाजपा ने यहां से सांसद धरमबीर सिंह को मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने पूर्व सांसद श्रुति चौधरी को मैदान में उतारा है। आप-जेजेपी की ओर से स्वाति यादव मैदान में हैं और इनेलो ने बलवान यादव को प्रत्याशी बनाया है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावहरियाना लोकसभा चुनाव 2019हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील