लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: स्मृति ने राहुल गांधी पर तंज, 'दीदी घर आई हैं और लापता सांसद पहुंचे केरल'

By भाषा | Updated: April 4, 2019 17:10 IST

अमेठी लोकसभा सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहीं स्मृति ने कहा,‘‘ खाद के लिए अमेठी के किसान को या तो रायबरेली जाना पडता था या सुल्तानपुर और लखनऊ जाना पडता था ।

Open in App
ठळक मुद्दे2017 के विधानसभा चुनाव में इस लोकसभा क्षेत्र में चार विधानसभा सीटें भाजपा ने जीतीं और पांचवी विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस की दाल गली नहीं थी । अमेठी के किसानों की अपील मैंने सरकारी विभाग तक पहुंचायी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदेश पर एक सप्ताह में अमेठी के किसान के लिए विशेष तौर पर गौरीगंज में खाद का रैक उतरा।’

 केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के केरल के वायनाड से पर्चा भरने पर गुरुवार को तंज कसा कि दीदी घर आयी हैं और लापता सांसद केरल पहुंच गये हैं। स्मृति ने यहां सलोन की एक जनसभा में कहा, ''ये संयोग है, प्रभु का संकेत है कि दीदी घर आयी हैं और लापता सांसद केरल पहुंच गये हैं ।''

उन्होंने कहा, ''ये संयोग है कि बहन आशीर्वाद लेने आयी है और राहुल गांधी उस आशीर्वाद को त्याग गये हैं ... ये संयोग है कि एक तरफ भाजपा के कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं ... कि भारत राष्ट्र सक्षम हो, सशक्त और सुदृढ हो ... इसके लिए हम सबको सहयोग देना है ।'' स्मृति ने कहा कि दूसरी ओर लापता सांसद इस धरती से परे जाकर पर्चा भरते हैं और उन लोगों के आशीर्वाद से, जो हिन्दुस्तान का बंटवारा करने की कोशिश करते हैं ।

तपती दोपहरी में स्मृति ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज यहां का तापमान काफी बढ़ा हुआ है लेकिन अमेठी में तो तापमान तभी बढ़ गया था जब 2017 के विधानसभा चुनाव में इस लोकसभा क्षेत्र में चार विधानसभा सीटें भाजपा ने जीतीं और पांचवी विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस की दाल गली नहीं थी ।

उन्होंने कहा, ‘‘वे लोग जो 15 साल से परिवार का नाम ले-लेकर, दुहाई दे- दे कर, संबंध का तमाशा करते करते सत्ता की गली में जाकर सिंहासन पर विराजमान रहे । जिन्होंने 15 साल तक पीढ़ी दर पीढ़ी अमेठी के परिवारों को विकास से वंचित रखा ... आज उनको समझ आया है कि छह मई को अमेठी का नागरिक कमल का बटन दबाएगा और ना सिर्फ स्मृति ईरानी बल्कि विकास को जिताएगा।’’

अमेठी लोकसभा सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहीं स्मृति ने कहा,‘‘ खाद के लिए अमेठी के किसान को या तो रायबरेली जाना पडता था या सुल्तानपुर और लखनऊ जाना पडता था । अमेठी के किसानों की अपील मैंने सरकारी विभाग तक पहुंचायी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदेश पर एक सप्ताह में अमेठी के किसान के लिए विशेष तौर पर गौरीगंज में खाद का रैक उतरा।’’ उन्होंने कहा कि आज लापता सांसद पर्चा दाखिल करने केरल गये हैं ।

उनसे कहना चाहती हूं कि आप 15 साल में खाद की रैक नहीं उतार पाये । अब जाकर केरल की जनता को छलते हो । केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी में सामर्थ्य था लेकिन जान बूझकर अमेठी के गरीब किसान परिवारों को विकास से दूर रखा गया ताकि अमेठी का किसान जीवन भर उनके सामने हाथ फैलाकर गिडगिडाता रहे । उन्होंने कहा कि वे दिन अब लद गये जब गौरीगंज में अमेठी में यूरिया के लिए लाइन लगती थी और लाठीचार्ज होता था । अब मोदी सरकार के समय नीम कोटेड यूरिया उपलब्ध है । अब यूरिया के लिए लाठीचार्ज नहीं होता ।

स्मृति ने कहा कि वह सलोन की धरती से लापता सांसद से पूछना चाहती हैं कि जब लाठीचार्ज होता था तब किसान की चोट पर मरहम लगाने के लिए क्या राहुल को वक्त मिलता था । उन्होंने कहा कि आज अमेठी का बच्चा बच्चा गवाह है कि विकास के इंतजार में पीढ़ी दर पीढ़ी बीत गयी ।

गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में बसपा प्रत्याशी रहे और आज ही भाजपा में शामिल हुए विजय किशोर तिवारी का स्वागत करते हुए स्मृति ने बताया कि उन्होंने जब तिवारी से कहा कि आपने यह निर्णय क्यों लिया तो उन्होंने कहा कि जिस वक्त कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कह दिया कि जो भारत के दो टुकडे करने की बात करेगा, कांग्रेस उसकी मदद करेगी, उसी दिन तय किया कि राष्ट्रविरोधी ताकतों को हराने के लिए अमेठी के लोगों का एक होना बहुत जरूरी है ।

उन्होंने कहा कि ये परशुराम की तपोभूमि है जिन्होंने विश्व में धर्म के संरक्षण के लिए कार्य किया । भगवान राम का वनवास भी 14 साल का था । अमेठी का वनवास 15 साल से चल रहा है । अमेठी की जनता को 23 मई को विकास की दीवाली मनानी है । अमेठी के निवासियों को वनवास समाप्त करना है और विकास की गंगा घर घर ले जानी है ।

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमेठीस्मृति ईरानीराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"