लाइव न्यूज़ :

मुस्लिमों से वोट की अपील कर फंसे सिद्धू, चुनाव आयोग ने प्रचार करने पर लगाईं 72 घंटे की रोक

By भाषा | Updated: April 23, 2019 02:00 IST

लोकसभा चुनाव 2019: सिद्धू ने मुस्लिम समुदाय को चेताया कि बिहार में उनके वोट बांटने की कोशिश हो रही है। इस प्रकार पंजाब के मंत्री उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा प्रमुख मायावती, केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी और सपा नेता आजम खान जैसे उन नेताओं की सूची में शामिल हो गये हैं जिन पर हाल में आयोग ने कार्रवाई की।

Open in App
ठळक मुद्देआदेश में कहा गया कि आयोग कटिहार जिले के बरसोई और बरारी में चुनाव प्रचार के दौरान सिद्धू के बयानों की कड़ी निंदा करता है। रैली में सिद्धू कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर के पक्ष में प्रचार कर रहे थे।

 चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को बिहार में एक चुनावी रैली के दौरान की गई कथित सांप्रदायिक टिप्पणी करने का जिम्मेदार मानते हुए उनके प्रचार करने पर 72 घंटे की रोक लगा दी। यह रोक मंगलवार सुबह 10 बजे से प्रभावी हो जाएगी।

आरोप है कि सिद्धू ने मुस्लिम समुदाय को चेताया कि बिहार में उनके वोट बांटने की कोशिश हो रही है। इस प्रकार पंजाब के मंत्री उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा प्रमुख मायावती, केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी और सपा नेता आजम खान जैसे उन नेताओं की सूची में शामिल हो गये हैं जिन पर हाल में आयोग ने कार्रवाई की।

आदेश में कहा गया कि आयोग कटिहार जिले के बरसोई और बरारी में चुनाव प्रचार के दौरान सिद्धू के बयानों की कड़ी निंदा करता है। आदेश में कहा गया कि आयोग संविधान के अनुच्छेद 324 और इस संबंध में मिली सभी अन्य शक्तियों के तहत, उन पर 23 अप्रैल 2019 से 72 घंटों के लिए वर्तमान चुनावों के संबंध में कोई जनसभा, जुलूस, सार्वजनिक रैली, रोड शो करने और साक्षात्कार, मीडिया (इलेक्ट्रानिक, प्रिंट, सोशल मीडिया) में सार्वजनिक बयान देने पर रोक लगाई जाती है।

क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू ने 16 अप्रैल को कटिहार की एक चुनाव रैली में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि मुस्लिम मतदाताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए एकजुट होकर मतदान करना चाहिए। इस रैली में सिद्धू कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर के पक्ष में प्रचार कर रहे थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनवजोत सिंह सिद्धूकांग्रेसबिहार लोकसभा चुनाव 2019कटिहार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण