लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: फिरोजाबाद सीट से शिवपाल यादव आज करेंगे नामांकन, भतीजे के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

By स्वाति सिंह | Updated: March 30, 2019 11:08 IST

सपा में उपेक्षा का आरोप लगाकर अलग प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) बनाने वाले शिवपाल भी फिरोजाबाद लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अक्षय यादव ने पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं।उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मतदान होगा। अक्षय शिवपाल के भाई रामगोपाल यादव के बेटे हैं।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव शनिवार को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद लोकसभा नामंकरण भरेंगे। जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अक्षय यादव ने पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं। 

मालूम हो कि सपा में उपेक्षा का आरोप लगाकर अलग प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) बनाने वाले शिवपाल भी फिरोजाबाद लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। अक्षय शिवपाल के भाई रामगोपाल यादव के बेटे हैं। रामगोपाल ने सपा में वर्चस्व की लड़ाई के दौरान अखिलेश का साथ दिया था। उसके बाद से रामगोपाल और शिवपाल के रिश्तों में दरार आ गयी।

उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मतदान होगा। इसके साथ साथ इस चरण में मुरादाबाद, रामपुर, संभल, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत में वोट डाले जाएंगे।

नामांकन पत्र भरने की अंतिम तारीख चार अप्रैल है जबकि नामांकन पत्रों की जांच पांच अप्रैल को होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख आठ अप्रैल है। मतदान 23 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा जबकि मतगणना 23 मई को होगी।

बता दें कि तीसरे चरण में राज्य के 1।76 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 95. 5 लाख पुरुष मतदाता, 80.9 लाख महिला मतदाता और 983 किन्नर मतदाता हैं ।

इस चरण में प्रदेश में 12 हजार 128 मतदान केन्द्र बनाये जाएंगे। बात 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की करें तो इस वर्ग में दो लाख 98 हजार 619 मतदाता हैं । अस्सी वर्ष से अधिक आयु वर्ग में दो लाख 99 हजार 871 मतदाता हैं ।

टॅग्स :लोकसभा चुनावशिवपाल यादवसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी