लाइव न्यूज़ :

ग्राउंड रिपोर्ट: वोटों की गिनती से एक दिन पहले कैसी है Delhi में Strong Room की सुरक्षा, जानें गिनती की प्रक्रिया

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 22, 2019 17:45 IST

Lok Sabha Elections 2019 Results, Security of Delhi Strong Room: मौके पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि ईवीएम के साथ किसी प्रकार की धांधली की गुंजाइश ही नहीं है। ईवीएम को बदलना असंभव है।

Open in App
ठळक मुद्देवोटों की गिनती से पहले लोकमत न्यूज ने दिल्ली में स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा का जायजा लिया।सुरक्षा में मुस्तैद जवानों का कहना है कि ईवीएम में धांधली तो दूर, परिंदा भी पर नहीं मार सकता है।

Lok Sabha Elections 2019 Results, Security of Delhi Strong Room: लोकसभा चुनाव के बाद वोटों की गिनती शुरू होने में अब बहुत कम समय रह गया है। गुरुवार (23 मई) को वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी लेकिन उससे पहले ईवीएम को लेकर सियासत खूब गरमाई हुई है। आरोप लग रहे हैं कि सरकार के दबाव के चलते प्रशासन स्ट्रॉन्ग रूम पर ईवीएम को बदलने की कोशिश कर रहा है। ईवीएम को लेकर हंगामे की कई खबरें उत्तर प्रदेश और बिहार से आ चुकी है। वहीं, चुनाव आयोग ने ईवीएम को लेकर लग रहे सभी आरोपों से साफ इनकार किया है। चुनाव आयोग के मुताबिक जिन ईवीएम को लेकर हंगामा कट रहा है वे या तो अतिरिक्त थीं, जिनका इस्तेमाल नहीं किया जा सका और दूसरा यह कि कुछ एक जगहों पर मतदान के बाद उन्हें सील कर स्ट्रॉन्ग रूम तक ले जाने में औपचारिकताओं को पूरा करने के चलते देरी हुई। 

लोकमत न्यूज ने पूर्वी दिल्ली के सीडब्ल्यूजी विलेज स्थित स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर सुरक्षा का जायचा लिया। स्ट्रॉन्ग रूम तक जाने के लिए एक मेन गेट से गुजरना हेता है। मेन गेट पर दिल्ली पुलिस के जवान सुरक्षा में मुस्तैद मिले। पुलिसवालों ने बताया कि अन्दर उन्हीं लोगों को जाने दिया जा रहा है जो पास लेकर आ रहे हैं। इस दौरान पास लेकर आने वाले वाहनों को भी रोककर जांच की जा रही है और सुरक्षा जांच की तसल्ली कर लेने के बाद ही वाहनों को अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है।

मौके पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि ईवीएम के साथ किसी प्रकार की धांधली की गुंजाइश ही नहीं है। ईवीएम को बदलना असंभव है। एक पुलिसकर्मी ने कहा कि चुनाव आयोग तो पहले ही खुली चुनौती दे चुका है कि अगर कोई कर सकता है तो ईवीएम हैक करके दिखा दे। कुलमिलाकर लोकमत न्यूज की पड़ताल में सीडब्ल्यूजी विलेज स्थित स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा चाक चौबंद दिखी। 

मजे की बात यह भी है कि स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर राजीनीतिक पार्टियों के कुछ प्रतिनिधियों को भी निगरानी रखने का मौका दिया जाता है। ये प्रतिनिधि शिफ्ट के हिसाब से चौबीसों घंटे स्ट्रॉन्ग रूप पर निगाह बनाए रखते हैं।

दिल्ली में लोकसभा चुनाव की सात सीटें और ईवीएम रखने और वोटों की गिनती के लिए भी सात स्ट्रॉन्ग रूम बनाए गए हैं। इनमें उत्तर पूर्वी दिल्ली में नंद नगरी स्थित आईटीआई संस्थान, गोल मार्केट स्थित एनपी बंगाली गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल,  द्वारका सेक्टर 9, जीजाबाई इडस्ट्रियल ट्रेनिंग इन्स्टीट्यूट, भारत नगर स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय और शाहाबाद दौलतपुर स्थित डेल्ही टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम शामिल हैं।

यहां देखें वीडियो-

टॅग्स :लोकसभा चुनावएग्जिट पोल्सवोटर वेरिफायड पेपर ऑडिट ट्रायल (वीवीपै)इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली लोकसभा चुनाव 2019आम आदमी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष