लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: राजीव प्रताप रूडी सहित इन 19 उम्मीदवारों ने पर्चे किए दाखिल

By भाषा | Updated: April 15, 2019 21:01 IST

पांचवें चरण वाले संसदीय क्षेत्रों में सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण एवं हाजीपुर शामिल है। मुजफ्फरपुर में विपक्षी महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी प्रत्याशी राज भूषण चौधरी सहित कुल 08 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए । हाजीपुर में राजग में शामिल लोजपा उम्मीदवार पशुपतिनाथ पारस सहित कुल 3 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए ।

Open in App
ठळक मुद्देसारण में भाजपा उम्मीदवार राजीव प्रताप रूढ़ी सहित दो प्रत्याशियों और सीतामढ़ी में 03 उम्मीदवारों ने आज नामांकन दाखिल किया । पांचवें चरण वाले संसदीय क्षेत्रों में अब तक कुल 37 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है ।

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण एवं हाजीपुर लोकसभा सीट के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी और बिहार के पशुसंसाधन मंत्री एवं लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपतिनाथ पारस सहित कुल 19 उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन पर्चे दाखिल किए। यहां आगामी 6 मई को मतदान होना है, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि पांचवें चरण वाले संसदीय क्षेत्रों में नामांकन के चौथे दिन कुल 19 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है।

पांचवें चरण वाले संसदीय क्षेत्रों में सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण एवं हाजीपुर शामिल है। मुजफ्फरपुर में विपक्षी महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी प्रत्याशी राज भूषण चौधरी सहित कुल 08 उम्मीदवारों ने आज नामांकन दाखिल किए । हाजीपुर में राजग में शामिल लोजपा उम्मीदवार पशुपतिनाथ पारस सहित कुल 3 उम्मीदवारों ने आज नामांकन दाखिल किए ।

मधुबनी में विकासशील इंसान पार्टी प्रत्याशी बद्री कुमार पूर्वे सहित कुल 03 उम्मदवारों ने आज पर्चे भरे । सारण में भाजपा उम्मीदवार राजीव प्रताप रूढ़ी सहित दो प्रत्याशियों और सीतामढ़ी में 03 उम्मीदवारों ने आज नामांकन दाखिल किया । विदित हो कि पांचवें चरण वाले संसदीय क्षेत्रों में अब तक कुल 37 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है ।

संजय ने बताया कि छठे चरण वाले संसदीय क्षेत्रों के लिए नामांकन का कार्य कल यानि 16 अप्रैल से शुरू होगा और कल शाम ही द्वितीय चरण के संसदीय क्षेत्रों में चुनाव प्रचार भी थम जाएगा। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में चुनाव के लिए पुलिस बल अपने-अपने संबंधित जिलों में पहुंच चुके हैं। संजय ने बताया कि द्वितीय चरण के मतदान के दिन यानि 18 अप्रैल को पूर्णिया में हेलीकॉप्टर तैनात रहेंगे एवं पटना में एयर एंबुलेंस भी तैनात रहेगा। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में मतदान के दौरान 160 जगहों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी।

संजय ने बताया कि सातवें चरण में होने वाले चुनाव तैयारी को लेकर कल यानि 16 अप्रैल की सुबह मुख्य चुनाव अधिकारी की अध्यक्षता में पटना स्थित निर्वाचन कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की है जिसमें सातवें चरण से संबंधित संसदीय क्षेत्रों वाले जिलों पटना, जहानाबाद, अरवल, नालंदा, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल होंगे।

विधि-व्यवस्था के संदर्भ में संजय ने बताया कि पूरे राज्य में फ्लाइंग स्कवॉयड द्वारा जगह-जगह नाकेबंदी कर वाहन जांच और गश्ती की जा रही है जिसमें अब तक कुल 5,92,84,000 रुपये, 43,424 लीटर शराब, 90 कि.ग्रा. गांजा, 4.6 कि.ग्रा. चरस, 13 कि.ग्रा. अफीम जब्त किये जा चुके हैं।

प्रथम चरण में मतदान के दौरान इवीएम में खराबी को लेकर संजय ने बताया कि अभ्यास के दौरान 2 प्रतिशत और मतदान के दौरान एक प्रतिशत यानि कुल 3 प्रतिशत ईवीएम ही खराब हुए जो कि नगण्य माना जा सकता है, इससे लगभग तीन गुणा ईवीएम रिजर्व में संरक्षित रहता है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019बिहार लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट