लाइव न्यूज़ :

केदारनाथ: गुफा से निकलने के बाद बोले पीएम मोदी, अर्से बाद मिला एकांत का अवसर

By स्वाति सिंह | Updated: May 19, 2019 08:55 IST

पीएम मोदी की पांच साल में यह चौथी केदारनाथ यात्रा है। पीएम गढ़वाली पोशाक में और पहाड़ी टोपी पहने हुए केदारनाथ पहुंचे और सबसे पहले मंदिर में जाकर रूद्राभिषेक किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा 'इन दिनों बार-बार यहां आने का मौका मिला।रविवार को गुफा से निकलने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें अरसो बाद एकांतवास का अवसर मिला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह केदारनाथ मंदिर में पूजा की। केदारनाथ के बाद वह बद्रीनाथ भी जाएंगे। शनिवार को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने बीती रात एक गुफा में बिताई। गुफा से निकलने के बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अर्से बाद उन्हें एकांत का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा यहां संवादाताओं से कहा , 'केदारनाथ से मेरा विशेष नाता रहा है। मैं यहां भगवान के चरणों में आने के बाद उनसे कुछ नहीं मांगता। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा मैं आयोग का बहुत आभारी हूं कि मुझे दो दिन का समय मिला। 

पीएम मोदी ने कहा 'इन दिनों बार-बार यहां आने का मौका मिला। मैं वर्तमान भारत के वातावरण से पूरी तरह कटा हुआ था। केदारनाथ के लिए कुछ खास करने की दिल में कसक थी। 

बता दें कि पीएम मोदी की पांच साल में यह चौथी केदारनाथ यात्रा है। शनिवार सुबह पीएम गढ़वाली पोशाक में और पहाड़ी टोपी पहने हुए केदारनाथ पहुंचे और सबसे पहले मंदिर में जाकर रूद्राभिषेक किया। बाबा केदार के दर्शन के बाद मोदी  ने 12000 फीट ऊंची ध्यान गुफा में ध्यान (मेडिटेशन) किया। पीएम मोदी इससे पहले 2017 में कपाट खुलने के मौके पर पर भी प्रथम भक्त के तौर पीएम मोदी केदारनाथ पहुंचे थे।

गढ़वाली पोशाक में केदारनाथ पहुंचे थे मोदीपीएम मोदी हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे थे। उन्होंने गढ़वाली पोशाक पहन रखी थी और माथे पर टोपी थी। साथ ही उन्होंने हाथ नें एक छड़ी भी पकड़ रखी थी। पूजा के बाद पीएम मोदी ने केदारनाथ में विकास कार्यों का भी जायजा लिया और अधिकारियों से इस बारे में बात की। केदारनाथ 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। 

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग आज जारी है। पीएम मोदी के संसदीय सीट पर वाराणसी में भी वोटिंग हो रही है। वोटों की गिनती 23 मई को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)केदारनाथउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण