लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी को गालियां पड़ती हैं क्योंकि उनके काम ही ऐसे हैं: मायावती

By स्वाति सिंह | Updated: May 13, 2019 14:57 IST

इससे पहले सोमवार को ही बसपा प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निजी हमला करते हुए कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए अपनी पत्नी तक को छोड़ चुके मोदी बहन और पत्नियों की इज्जत करना क्या जानेंगे ।

Open in App

लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के प्रचार के लिए सोमवार को महागठबंधन की संयुक्त रैली हुई। इस दौरान बसपा प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश ने अपने भाषण में बीजेपी पर हमला बोला। 

मायावती ने कहा 'वो (पीएम मोदी) कहते हैं कि उन्हें गलियां पड़ रही हैं, लेकिन गलियां पड़ना तो स्वभाविक है। वह काम ही गाली खाने वाला करते हैं तो गालियां पड़ती ही हैं।इसके साथ ही मायावती ने एक बार फिर पीएम मोदी को फर्जी ओबीसी बताया है। 

इससे पहले सोमवार को ही बसपा प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निजी हमला करते हुए कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए अपनी पत्नी तक को छोड़ चुके मोदी बहन और पत्नियों की इज्जत करना क्या जानेंगे । इतना ही नहीं, मायावती ने कहा 'नरेंद्र मोदी अलवर गैंगरेप मामले पर चुप थे। लेकिन अब वह इस मामले में गंदी राजनीति खेलने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि उन्हें और उनकी पार्टी को चुनावों में फायदा मिल सके। यह बेहद शर्मनाक है। जब वह राजनीतिक लाभ के लिए अपनी पत्नी को छोड़कर चले गए, तो वह दूसरों की बहनों और पत्नियों का सम्मान कैसे कर सकते हैं?'

मायावती ने आगे कहा 'मुझे यह मालूम चला की बीजेपी में विवाहित महिलाएं अपने पतियों को पीएम के नजदीक भेजने से डरती हैं, उन्हें दर रहता है कि कहीं ये मोदी अपने औरत की तरह हमें भी अपने पति से अलग न करवा दे।' 

इससे पहले रविवार को मायावती ने कहा था कि इस मामले पर उचित कार्रवाई नहीं होने पर वह फैसला करेंगी। इसके साथ ही मायावती ने गुजरात के उना कांड और रोहित वेमुला मामले को लेकर भी पीएम मोदी से देने को कहा था। मायावती ने पीएम मोदी सलाह देते हुए कहा था कि उन्हें दलित महिला के साथ अत्यचार के मामले में ऐसी घृणित राजनीति नहीं करनी चाहिए। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए