लोकसभा चुनाव-2019 के पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार अब जोरो पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में रैली की और आज वह ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में होंगे। दूसरी ओर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मैदान में हैं। लोकसभा चुनाव इस बार सात चरणों में होंगे। नतीजों की घोषणा 23 मई को होनी है। गठबंधन को लेकर भी कुछ पार्टियों में कवायद अभी जारी है। राजनीतिक समीकरण पल-पल बदल रहे हैं। कई नेताओं के पाला बदलने की भी खबरें आ रही हैं। लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों और लाइव न्यूज अपडेट्स के लिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।
29 Mar, 19 04:21 PM
पुरी से बीजेपी के संबित पात्रा ने भरा अपना नामांकन।
29 Mar, 19 03:19 PM
हरियाणा में राहुल गांधी की रैली- किसान पूरे दिन काम करते हैं लेकिन जब वे पीएम से कर्ज माफी की बात करते हैं को अरुण जेटली कहते हैं- 'हम इसे नहीं करेंगे, यह हमारी नीति नहीं है।'
29 Mar, 19 03:17 PM
तेलंगाना में पीएम मोदी की रैली: ‘नया भारत’ के लिए आप वोट करें। इससे राज्य के लोगों को भी फायदा मिलेगा। देश के लोग बिना किसी डर के आगे बढ़ रहे हैं क्योंकि ‘चौकीदार’ सतर्क है।'
29 Mar, 19 02:11 PM
कांग्रेस ने 5 उम्मीदवारों (असम-4 और यूपी-1) की घोषणा की। अशोक दोहरे को भी इटावा से टिकट मिला है। बीजेपी से मौजूदा सांसद आज ही कांग्रेस से जुड़े थे।
29 Mar, 19 02:01 PM
अयोध्या के रास्ते में प्रियंका गांधी ने लगाई 'चौपाल', स्थानीय महिलाओं से की बात
29 Mar, 19 01:47 PM
बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के लिए लोकसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की घोषणा की।
29 Mar, 19 11:58 AM
बीजेपी के यूपी के इटावा से मौजूदा सांसद अशोक कुमार डोहरे ने राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस का थामा हाथ।
29 Mar, 19 11:51 AM
ओडिशा में चुनावी रैली को संबोधित करते पीएम मोदी: एयर स्ट्राइक के एक महीना हो गया और पाकिस्तान अभी भी शवों को गिन रहा है। जब भारत आतंकियों के खिलाफ एक्शन लेता है और उनके घर में घुस कर वार करता है तो यहां कुछ लोग सबूत मांगते हैं।
29 Mar, 19 11:42 AM
बिहार में महागठबंधन के तहत वीआईपी पार्टी के उम्मीदवार
खगड़िया-मुकेश साहनी
मुजफ्फरपुर-डॉक्टर राजभूषण चौधऱी निषाद, मधुबनी से फिलहाल किसी नाम की घोषणा नहीं।
29 Mar, 19 11:42 AM
हम के उम्मीदवार
नालंदा-अशोक राम आजाद चंद्रवंशी
औरंगाबाद- उपेंद्र प्रसाद
गया- जीतन राम मांझी
29 Mar, 19 11:41 AM
बिहार में कांग्रेस के उम्मीदवार
किशनगंज-मोहम्मद जावेद
कटिहार-तारिक अनवर
पूर्णिया- उदय सिंह
समस्तीपुर-अशोक राम
सासाराम-मीरा कुमार
मुंगेर- नीलम देवी
सुपौल- रंजीता रंजन
पटना साहिब, वाल्मिकी नगर पर फिलहाल फैसला नहीं।
29 Mar, 19 11:38 AM
राजद की सीटें नवादा- विभा देवी,
भागलपुर-बुलो मंडल
बांका-जयप्रकाश यादव
मधेपुरा-शरद यादव
दरभंगा- अब्दुल बारी सिद्दीकी
वैशाली-रघुवंश प्रसाद सिंह
गोपालगंज-सुरेंद्र राम उर्फ महंत जी
सीवान-हिना शहाब
महाराजगंज-रणधीर सिंह
सारण-चंद्रिका राय
हाजीपुर-शिव चंद्र राय
बेगूसराय-तनवीर हसन
पाटलिपुत्र-मीसा भारती
बक्सर-जगदानंद सिंह
जहानाबाद-सुरेंद्र यादव
झंझारपुर-गुलाब यादव
अररिया-सरफराज आलम
सीतामढ़ी-अर्जुन राय
आरा की सीट सीपीआई एम एल को दी गई-राजू यादव
29 Mar, 19 11:35 AM
रालोसपा के खाते में- पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, उजियारपुर, काराकाट, जमुई
कांग्रेस के खाते में- किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, समस्तीपुर, सासाराम, मुंगेर, पटना साहिब, वाल्मिकी नगर, सुपौल,
हम के खाते में- नालंदा, औरंगाबाद, गया
वीआईपी के खाते में- दरभंगा, खगड़िया, मुजफ्फरपुर
29 Mar, 19 11:29 AM
तेजस्वी यादव का ऐलान- आरजेडी के खाते में भागलपुर, बांका, मधेपुरा, दरभंगा, वैशाली, गोपालगंज, सीवान, महाराजगंज, सारण, हाजीपुर, बेगूसराय, पाटलीपुत्र, बक्सर, जहानाबाद, नवादा, अररिया, सीतामढ़ी, शिवहर, झंझारपुर सीटें हैं।
29 Mar, 19 11:21 AM
प्रियंका गांधी की चुनावी दौरा: अमेठी में समर्थकों से मिली प्रियंका गांधी, आज पहुंचेगी अयोध्या।
29 Mar, 19 11:12 AM
कांग्रेस ने बिहार से अपने चार उम्मीदवारों की घोषणा की। साथ ही कांग्रेस ने ओडिशा से 7 और उत्तर प्रदेश से भी एक उम्मीदवार की घोषणा की है। मीरा कुमार सासाराम (बिहार) से लड़ेंगी चुनाव।
29 Mar, 19 10:22 AM
बिहार महागठबंधन की सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का आज ऐलान हो सकता है। थोड़ी देर में महागठबंधन की प्रेस-कॉन्फ्रेस होने वाली है।
29 Mar, 19 07:59 AM
राहुल गांधी की आज हरियाणा के दौरे पर होंगे। उनके करनाल और कुरुक्षेत्र में आज कार्यक्रम हैं। दूसरी ओर अवध यात्रा पर निकली प्रियंका गांधी अयोध्या में होंगी। प्रियंका अयोध्या में हनुमानगढ़ी में दर्शन और पूजा करेंगी और फिर जनता को संबोधित करेंगी।