लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है। तमाम पार्टियों और उम्मीदवारों का प्रचार अभियान चरम पर है। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को है और इसके लिए प्रचार अभियान आज शाम थम जाएगा। दूसरी ओर से गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ से नामांकन भरेंगे। वहीं, राहुल गांधी केरल में प्रचार करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी भी छत्तीसगढ़ और ओडिशा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों और लाइव न्यूज अपडेट्स के लिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।
16 Apr, 19 03:03 PM
शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) ने 14 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें यूपी, राजस्थान, बिहार और हरियाणा के उम्मीदवारों की घोषणा
16 Apr, 19 12:56 PM
लखनऊ से राजनाथ सिंह ने अपना पर्चा भरा
16 Apr, 19 12:04 PM
ओडिशा के संभलपुर में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली- 'ऐसी गर्मी में ऐसी बड़ी भीड़, ऐसा जोश। ऐसी तस्वीरें दूसरों की नींद उड़ा रही हैं। लोग हमें समर्थन दे रहे हैं क्योंकि वे मजबूत सरकार चाहते हैं।'
16 Apr, 19 11:31 AM
लखनऊ: नामांकन भरने से पहले राजनाथ सिंह का रोड शो...
16 Apr, 19 11:27 AM
इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप (भाजपा/आरएसएस) हम पर कितने हमले करते हैं लेकिन हम प्रेम और अहिंसा के जरिये आपको यह बताएंगे कि आप ‘गलत’ हैं : राहुल गांधी
16 Apr, 19 11:27 AM
मौजूदा समय में हमारा देश भाजपा और आरएसएस के हमले का सामना कर रहा है: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोल्लम जिले में एक रैली में कहा।
16 Apr, 19 09:59 AM
चुनाव आयोग ने किया साफ, वेल्लोर लोकसभा सीट पर चुनाव नहीं किया गया है रद्द, 18 अप्रैल को वोटिंग