लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में सुबह 11 बजे तक पड़े करीब 21.52 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: May 12, 2019 13:17 IST

बिहार के पूर्वी चंपारण से केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, वैशाली से राजद उम्मीदवार रघुवंश प्रसाद सिंह जैसे बड़े नाम मैदान में हैं। वहीं सीवान में स्थानीय बाहुबलियों की पत्नियों के बीच मुकाबला है।

Open in App

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार की आठ सीटों पर रविवार को 11 बजे तक लगभग 21.52 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वहीं शिवहर लोकसभा क्षेत्र में दुर्घटनावश चली गोली से एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। दूसरी ओर, राज्य में कई मतदान केन्द्रों पर ईवीएम में खराबी आने की खबरें भी मिली।

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के वैशाली में सबसे अधिक 25.50 प्रतिशत, इसके बाद पूर्वी चंपारण में 22.50 प्रतिशत, पश्चिमी चंपारण में 21.80 प्रतिशत, वाल्मीकि नगर में 21.50 प्रतिशत, शिवहर में 21.20 प्रतिशत, सीवान में 21 प्रतिशत, गोपालगंज में 20.60 प्रतिशत और महाराजगंज में 18.30 प्रतिशत मतदान हुआ।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ इन सभी संसदीय क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान जारी है और किसी भी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। कुछ स्थानों पर ईवीएम में खराबी की खबरें मिली थीं, हालांकि बाद में इसे ठीक किए जाने के बाद मतदान शुरू हो गया।’’

इस बीच, पुलिस ने बताया कि शिवहर लोकसभा क्षेत्र में आज सुबह मतदान शुरू होने से पहले एक सुरक्षाकर्मी बंदूक साफ कर रहा था । इस दैरान दुर्घटनावश गोली चलने की घटना में एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रदेश के पूर्वी चंपारण से केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, वैशाली से राजद उम्मीदवार रघुवंश प्रसाद सिंह जैसे बड़े नाम मैदान में हैं। वहीं सीवान में स्थानीय बाहुबलियों की पत्नियों के बीच मुकाबला है। जदयू ने स्थानीय विधायक कविता सिंह को टिकट दिया, जो अजय सिंह की पत्नी हैं। राजद ने हीना शाहाब को टिकट दिया है। वह चार बार सांसद रह चुके जेल में बंद मोहम्मद शाहबुद्दीन की पत्नी हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे