लाइव न्यूज़ :

‘मोदी जी की सेना’ के बयान पर फंसे नकवी, चुनाव आयोग ने दी चेतावनी

By भाषा | Updated: April 18, 2019 16:52 IST

लोकसभा चुनाव 2019: उल्लेखनीय है कि नकवी ने तीन अप्रैल को रामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुये ‘मोदी जी की सेना’ शब्द का इस्तेमाल किया था। इस बयान को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताने वाली शिकायतों पर संज्ञान लेते हुये आयोग ने नकवी से जवाब-तलब किया था।

Open in App

चुनाव आयोग ने केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को चुनाव प्रचार में सैन्य बलों से जुड़े बयान देने पर गुरुवार को चेतावनी देते हुये भविष्य में उनसे इस तरह का बयान देने से बचने को कहा है। आयोग ने बृहस्पतिवार को पारित आदेश में नकवी को चेतावनी देते हुये कहा कि वह भविष्य में इस तरह के बयान देने से बचें।

उल्लेखनीय है कि नकवी ने तीन अप्रैल को रामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुये ‘मोदी जी की सेना’ शब्द का इस्तेमाल किया था। इस बयान को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताने वाली शिकायतों पर संज्ञान लेते हुये आयोग ने नकवी से जवाब-तलब किया था। नकवी द्वारा आठ अप्रैल को दिये गये जवाब के आधार पर आयोग ने कहा कि उनका बयान इस मामले में राजनीतिक दलों के लिये जारी पूर्व आदेश और परामर्श के अनुरूप नहीं है।

आयोग ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद सभी उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों और नेताओं को परामर्श जारी कर कहा था कि वे सैन्य बलों के पराक्रम से राजनीतिक अथवा चुनावी लाभ लेने के उद्देश्य से सेना और जवानों का चुनाव अभियान में जिक्र करने से बचें। आयोग के प्रमुख सचिव अनुज जयपुरिया ने आदेश में नकवी को चेतावनी दी है कि वह सैन्य बलों का राजनीतिक अभियान में जिक्र न करें और भविष्य में इस बारे में सचेत रहें। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमुख्तार अब्बास नक़वीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब