लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने जीतीं 41 सीटें, कांग्रेस के खाते में सिर्फ एक

By भाषा | Updated: May 24, 2019 14:22 IST

सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने 2014 आम चुनाव में 42 सीटों पर जीत दर्ज की थी। एआईएमआईएम के इम्तियाज जलील ने औरंगाबाद से शिवसेना उम्मीदवार चंद्रकांत खैरे को हराया और पार्टी को राज्य से अपना पहला सांसद मिला।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने 25 और शिवसेना ने 23 सीटों पर तो कांग्रेस ने 25 और राकांपा ने 19 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। नितिन गडकरी ने नागपुर में कांग्रेस के नाना पटोले को 2,16,009 मतों के अंतर से हराया।

 भाजपा-शिवसेना ने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 41 सीटों पर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस को एक और राकांपा को चार सीटों पर जीत मिली। चुनाव में दो मौजूदा केंद्रीय मंत्रियों और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा। शरद पवार नीत राकांपा पिछली बार के अपने प्रदर्शन को बरकरार रखने में कामयाब रही जबकि कांग्रेस को केवल एक सीट मिली।

कांग्रेस को 2014 में दो सीटों पर जीत मिली थी। सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने 2014 आम चुनाव में 42 सीटों पर जीत दर्ज की थी। एआईएमआईएम के इम्तियाज जलील ने औरंगाबाद से शिवसेना उम्मीदवार चंद्रकांत खैरे को हराया और पार्टी को राज्य से अपना पहला सांसद मिला।

कांग्रेस उम्मीदवारों में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे, राज्य इकाई के अध्यक्ष अशोक चव्हाण, मुंबई इकाई प्रमुख मिलिंद देवड़ा को चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा। भाजपा के सुजय विखे पाटिल ने अहमदनगर में अपने राकांपा प्रतिद्वंद्वी संग्राम जगताप को हराया। मावल में शिवसेना उम्मीदवार श्रीरंग बारणे ने राकांपा के पार्थ पवार को शिकस्त दी।

मुंबई-उत्तर में भाजपा के गोपाल शेट्टी ने कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर और रावेर में भाजपा की रक्षा खडसे ने कांग्रेस के उल्हास पाटिल को हराया। भाजपा ने नन्‍दुरबार, धुले, जलगांव, रावेर, अकोला, वर्धा, नागपुर, भन्‍डारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, नांदेड़, जालना, डिंडोरी, भिवंडी, मुम्बई उत्‍तर, मुम्बई उत्‍तर मध्‍य, मुम्बई उत्‍तर पूर्व, पुणे, अहमदनगर, बीड, लातूर, सोलापुर, माधा और सांगली में जीत दर्ज की। भाजपा के गिरीश बापट ने पुणे सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मोहन जोशी को हराया।

शिवसेना ने बुलढाणा, रामटेक, यवतमल-वाशिम, हिंगोली, परभणी, नासिक, पालघर, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई दक्षिण केंद्रीय, मुंबई दक्षिण, मावल, शिरडी, उस्मानाबाद, रत्नागिरि-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले से जीत हासिल की। शिवसेना उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री अनंत गीते को राकांपा के सुनील तटकरे ने रायगढ़ से हराया। राकांपा को कोल्हापुर और माधा सीटों पर हार का सामना करना पड़ा लेकिन उसे शिरुर और रायगढ़ पर जीत मिली।

भाजपा ने 25 और शिवसेना ने 23 सीटों पर तो कांग्रेस ने 25 और राकांपा ने 19 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में कांग्रेस के नाना पटोले को 2,16,009 मतों के अंतर से हराया। केंद्रीय मंत्री सुभाष भामरे ने धुले सीट पर कांग्रेस के कुणाल पाटिल को शिकस्त दी। चंद्रपुर में केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी हंसराज अहीर को कांग्रेस के बालू धानोरकर ने 44,763 मतों से हराया। केंद्रीय मंत्री और शिवसेना के अनंत गीते को रायगढ़ में राकांपा के सुनील तटकरे ने हराया। तटकरे को 486968 तो गीते को 455530 मत मिले। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमहाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी