लाइव न्यूज़ :

सन्नी देओल को टिकट मिलने से नाराज विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना का यूटर्न, कहा- पीएम मोदी के लिए कर रही हूँ बलिदान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2019 15:02 IST

Lok Sabha Elections 2019: पीएम मोदी के लिए समर्थन का एलान करने वाली कविता खन्ना ने यहां तक कहा कि पार्टी ने टिकट न देकर उन्हें तुच्छ महसूस कराया। उन्होंने कहा, ''मुझे दुख हुआ क्योंकि मैं समझती हूं कि पार्टी को उम्मीदवार तय करने का अधिकार है लेकिन इसे करने का एक तरीका होता है..''

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के गुरदासपुर से पूर्व सांसद और दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने टिकट न मिलने पर नाखुशी जताई लेकिन पीएम मोदी को समर्थन करने की बात कही।उन्होंने कहा, ''मुझे दुख हुआ क्योंकि मैं समझती हूं कि पार्टी को उम्मीदवार तय करने का अधिकार है लेकिन इसे करने का एक तरीका होता है..''

Lok Sabha Elections 2019: लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब के गुरदासपुर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का टिकट न मिलने पर यहां से पूर्व सांसद और दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने नाखुशी जाहिर की लेकिन साथ ही यूटर्न लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्थन करने की बात कही।

कविता खन्ना ने कहा, ''यह मेरा फैसला है कि मैं इसे निजी मुद्दा और निजी बलिदान बनाने नहीं जा रही हूं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपनी पूरी शक्ति और समर्थन लगाती हूं।''

पीएम मोदी के लिए समर्थन का एलान करने वाली कविता खन्ना ने यहां तक कहा कि पार्टी ने टिकट न देकर उन्हें तुच्छ महसूस कराया। उन्होंने कहा, ''मुझे दुख हुआ क्योंकि मैं समझती हूं कि पार्टी को उम्मीदवार तय करने का अधिकार है लेकिन इसे करने का एक तरीका होता है और जिस तरह से यह किया गया उससे लगा कि मुझे छोड़ दिया गया और खारिज कर दिया गया, मुझे तुच्छ महसूस कराया गया।''

बता दें कि हाल में भारतीय जनता पार्टी ने गुरदासपुर निर्वाचन क्षेत्र से अभिनेता सन्नी देओल बतौर उम्मीदवार उतारा। 2014 में इस सीट से विनोद खन्ना जीते थे लेकिन 2017 में उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में बीजेपी यह सीट हार गई थी और कांग्रेस ने यहां जीत दर्ज की थी।

कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बलराम जाखड़ के बेटे सुनील जाखड़ को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। हाल में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमिरंदर सिंह ने सनी देओल की उम्मीदवारी पर निशाना साधते हुए कहा था कि 'वह एक फिल्मी फौजी हैं और मैं असल फौजी, उन्हें हरा दूंगा।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गुरदासपुरसनी देओलपंजाब लोकसभा चुनाव 2019विनोद खन्ना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने पहुंचे फैन्स, सनी देओल के फैन्स के भरे थिएटर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?