लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ ‘रिश्वत’ के आरोप पर चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

By भाषा | Updated: April 4, 2019 20:33 IST

एक हिंदी समाचार चैनल ने बुधवार को एक स्टिंग ऑपरेशन के हिस्से के रूप में एक क्लिप को प्रसारित किया था। इसमें कथित तौर पर दिखाया गया कि कोझिकोड से दो बार सांसद रहे राघवन कथित तौर पर शहर की एक जमीन पर होटल खुलवाने के लिए एक जमीन के अधिग्रहण के एवज में रिश्वत के लेनदेन की बात कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्दे कोझिकोड से दो बार सांसद रहे राघवन कथित तौर पर शहर की एक जमीन पर होटल खुलवाने के लिए एक जमीन के अधिग्रहण के एवज में रिश्वत के लेनदेन की बात कर रहे थे। राघवन इस मामले में पहले ही जिला पुलिस प्रमुख से संपर्क करके यह शिकायत दर्ज करा चुके हैं कि वीडियो में छेड़छाड़ की गई है।

कांग्रेस प्रत्याशी ओर मौजूदा सांसद एमके राघवन के कथित तौर पर एक रियल एस्टेट कंपनी से भूअधिग्रहण में मदद करने के एवज में पांच करोड़ रूपये की मांग करने वाली एक टीवी क्लिप को लेकर चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार को जिला चुनाव अधिकारी से रिपोर्ट मांगी। राघवन ने आरोप लगाया है कि वीडियो फर्जी है और चुनावी बयार में यह उन्हें फंसाने की एक गहरी साजिश है।  

एक हिंदी समाचार चैनल ने बुधवार को एक स्टिंग ऑपरेशन के हिस्से के रूप में एक क्लिप को प्रसारित किया था। इसमें कथित तौर पर दिखाया गया कि कोझिकोड से दो बार सांसद रहे राघवन कथित तौर पर शहर की एक जमीन पर होटल खुलवाने के लिए एक जमीन के अधिग्रहण के एवज में रिश्वत के लेनदेन की बात कर रहे थे। राघवन इस मामले में पहले ही जिला पुलिस प्रमुख से संपर्क करके यह शिकायत दर्ज करा चुके हैं कि वीडियो में छेड़छाड़ की गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी टीका राम मीणा ने संवाददाताओं से कहा, "मैंने जिला निर्वाचन अधिकारी (जिलाधिकारी) से मामले पर रिपोर्ट देने को कहा है।" राघवन ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में रोते हुये कहा, "ये आरोप चुनाव के दौरान मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास है। माकपा जिला समिति इस स्टिंग के पीछे है। मैं आत्महत्या नहीं कर सकता।" माकपा जिला समिति ने आरोप का खंडन किया है। राघवन ने बुधवार को कहा था कि अगर उन पर लगे आरोप सही साबित होते हैं तो वह सार्वजनिक जीवन से संन्यास और अपनी उम्मीदवारी वापस ले लेंगे।

इस वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि कांग्रेस का यह वरिष्ठ नेता अपने घर पर दो लोगों से कथित तौर घूस देने की मांग कर रहा है और कह रहा है कि चुनाव प्रचार के लिए करीब 20 करोड़ रूपये का खर्चा होता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने कहा कि वीडियो एक राजनीतिक स्टंट था। चांडी ने कहा, "यह कांग्रेस और यूडीएफ उम्मीदवार की छवि को धूमिल करने के लिए एक राजनीतिक स्टंट है"।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह