लाइव न्यूज़ :

भोपाल से चुनाव लड़ रहे दिग्विजय सिंह ने अपना ही वोट नहीं डाला, बोले- मुझे इसका खेद है..

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 12, 2019 19:55 IST

Lok Sabha Elections 2019: दिग्विजय सिंह ने कहा, ''हां मैं वोट डालने राजगढ़ नहीं जा पाया और इसका खेद है। अगली बार मैं अपना नाम भोपाल में पंजीकृत करूंगा।''

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने वोट न डाल पाने पर खेद जताया है।दिग्विजय सिंह बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

Lok Sabha Elections 2019: लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के भोपाल से चुनाव लड़ रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह 12 मई को हुए छठें चरण के मतदान में अपना ही वोट नहीं डाल पाए। उन्हें मध्य प्रदेश के राजगढ़ में वोट डालने पहुंचना था। वोट न डाल पाने के पीछे क्या वजह रही, यह पता नहीं चल पाया है लेकिन दिग्विजय सिंह ने मीडिया के सामने इसका पछतावा जाहिर किया है। दिग्विजय सिंह ने कहा, ''हां मैं वोट डालने राजगढ़ नहीं जा पाया और इसका खेद है। अगली बार मैं अपना नाम भोपाल में पंजीकृत करूंगा।''

बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि दिग्विजय सिंह ने कहा था कि वह वोट डालने के लिए राजगढ़ पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। 

सूत्रों के मुताबिक दिग्विजय सिंह रविवार को पूरे दिन भोपाल में पोलिंग बूथों का मुआयना करते रहे। वह एक मंदिर के बाहर भी देखे गए थे। उनसे जब पूछा गया कि क्या वह वोट डालने जा रहे हैं? इस पर उन्होंने कहा था, ''मैं जाऊंगा, मैं पहुंचने की कोशिश करूंगा।'' भोपाल से राजगढ़ की दूरी 130 किलोमीटर बताई जाती है लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय वहां नहीं पहुंच पाए।

लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारी कर और मतदान के दिन वोट न डालकर दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को उन पर निशाना साधने का एक और बड़ा मौका दे दिया है। 

बता दें कि रविवार को ही मध्य प्रदेश के खंडवा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और दिग्विजय सिंह के खिलाफ जमकर हमला बोला। दरअसल, बीते दिनों दिग्विजय सिंह के रोड शो में कुछ पुलिसवाले गले में भगवा रंग का पटका डाले हुए देखे गए थे। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस भगवा पर आतंकवाद का दाग लगाने के पाप से नहीं बच पाएगी। 

कांग्रेस नेता पर बीजेपी आरोप लगाती आई है कि उन्होंने 'भगवा आतंकवाद' और 'हिंदू आतंकवाद' जैसी बातें कर देशवासियों का दिल दुखाया है। वहीं, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह खुद को सच्चा हिंदू बता चुके हैं साथ ही दावा कर चुके हैं कि वह राजनीति के लिए धर्म का इस्तेमाल नहीं करते हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिग्विजय सिंहसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभोपालमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए