लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान की इन 6 सीटों पर मजबूत प्रत्याशी की तलाश में कांग्रेस और भाजपा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 31, 2019 09:28 IST

राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में होने हैं. पहले चरण में 13 सीटों के लिए 29 अप्रैल को चुनाव होगा.

Open in App
ठळक मुद्देराजसमंद सीट के लिए दोनों ही पार्टियों ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैंभरतपुर, करौली धौलपुर और बाड़मेर सीटों पर भी भाजपा ने अपने प्रत्याशी अभी घोषित नहीं किए हैं

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और भाजपा ने राजस्थान की 25 में से 19 सीटों के लिए अपने -अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं और अब वे बाकी बची छह सीटों पर मजबूत प्रत्याशी की तलाश में हैं, जो पार्टी को जीत दिला सकें. राजनीतिक सूत्रों के अनुसार भाजपा में जहां बाकी बचे प्रत्याशियों के लिए आंतरिक खींचतान जारी है, वहीं कांग्रेस भी जिताऊ उम्मीदवारों की तलाश कर रही है.

राज्य में लोकसभा चुनाव दो चरणों में होने हैं. पहले चरण में 13 सीटों के लिए 29 अप्रैल को चुनाव होगा. इनमें कांग्रेस ने अजमेर, झालावाड़, भीलवाड़ा व राजसमंद सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है, जबकि भाजपा ने बाड़मेर व राजसमंद सीट के लिए अपना उम्मीदवार तय नहीं किया है. भाजपा ने अपनी पहली दो सूचियों में कुल मिलाकर 19 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं जिनमें एक भी महिला का नाम नहीं है.

पार्टी नेताओं ने कहा कि दौसा सीट पर प्रत्याशी को लेकर भाजपा के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा और निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुडला की राजनीतिक दुश्मनी के चलते उम्मीदवार का फैसला नहीं हो रहा है. कांग्रेस ने यहां पार्टी के विधायक की पत्नी सविता मीणा को उतारा है, जिनका यह पहला चुनाव होगा. उन्होंने कहा कि नागौर सीट पर केंद्रीय मंत्री सी. आर. चौधरी को स्थानीय प्रतिनिधियों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है.

सांसद राठौड़ का चुनाव लड़ने से इनकार

राजसमंद सीट के लिए दोनों ही पार्टियों ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं.भाजपा के मौजूदा सांसद हरिओम सिंह राठौड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. भरतपुर, करौली धौलपुर और बाड़मेर सीटों पर भी भाजपा ने अपने प्रत्याशी अभी घोषित नहीं किए हैं. कांग्रेस ने इन सीटों पर क्रमश: अभिजीत कुमार, संजय कुमार और मानवेंद्र सिंह को उतारा है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप