लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: छत्तीसगढ़ में 15 से 25 किमी पैदल चलकर वोट करेंगे एक लाख मतदाता

By सुधीर जैन | Updated: April 10, 2019 06:03 IST

आधिकारिक जानकारी के अनुसार बस्तर विधानसभा क्षेत्र से 14, दंतेवाड़ा 59, बीजापुर 111, नारायणपुर 28, सुकमा 55 तथा कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र के 27 मतदान केंद्र हैं, जिनका स्थान परिर्वतन किया गया है.

Open in App

छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा क्षेत्र में पहले चरण के मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 1878 मतदान केंद्रों में 800 अतिसंवेदनशील तथा 500 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं. चुनाव में हिंसा को देखते हुए 294 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का स्थान परिर्वतन किया गया है जिसमें लगभग एक लाख से अधिक मतदाताओं को 15 से 25 किलोमीटर तक पैदल चलकर मतदान करना होगा.

आधिकारिक जानकारी के अनुसार बस्तर विधानसभा क्षेत्र से 14, दंतेवाड़ा 59, बीजापुर 111, नारायणपुर 28, सुकमा 55 तथा कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र के 27 मतदान केंद्र हैं, जिनका स्थान परिर्वतन किया गया है. बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि जिन मतदान केंद्रों का स्थान परिवर्तन किया गया है, वहां मतदाताओं को पैदल चलकर मतदान केंद्र तक आने के लिए नक्सली बहिष्कार को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. 

मतदान केंद्र से गांव तक की सुरक्षा व्यवस्था में स्थानीय युवक, जिला पुलिस बल, अर्धसैनिक बल को तैनात किया गया है. गांवों में पुलिस के जवानों द्वारा मतदान जागरुकता अभियान चलाकर उन्हें वोटिंग के लिए प्रोत्साहित भी किया गया, इसके चलते इन क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत बढ़ने की संभावना है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावछत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"