लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: क्या सियासत की भी यही रीत है-हार के बाद भी जीत है?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: March 30, 2019 20:54 IST

विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी से कांग्रेस में आए और पार्टी के निर्देश पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ चुनाव लड़े मानवेन्द्र सिंह को बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से टिकट देना तो ठीक है, लेकिन शेष उम्मीदवारों को टिकट देना पार्टी की मजबूरी रही या रणनीति का हिस्सा, इसकी खासी चर्चा है.

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण में 29 अप्रैल को 13 सीटों व छह मई को 12 सीटों पर चुनाव होगा। ये विधानसभा चुनाव हारे उम्मीदवार इस बार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करवा पाते हैं या नहीं, और कांग्रेस के मिशन- 25 में कितना योगदान दे पाते हैं.

राजस्थान विधानसभा चुनाव में हारे पांच उम्मीदवारों को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में फिर मौका दिया है, बड़ा सवाल यह है कि ऐसा क्यों किया गया है?

विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी से कांग्रेस में आए और पार्टी के निर्देश पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ चुनाव लड़े मानवेन्द्र सिंह को बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से टिकट देना तो ठीक है, लेकिन शेष उम्मीदवारों को टिकट देना पार्टी की मजबूरी रही या रणनीति का हिस्सा, इसकी खासी चर्चा है.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इसका सबसे पहला और महत्वपूर्ण कारण तो यह है कि ऐसे लोकसभा क्षेत्रों में प्रभावी और सशक्त उम्मीदवारों की कमी रही है, जैसे सलूंबर से विस चुनाव हारे रघुवीर मीणा कांग्रेस के बड़े नेता तो हैं ही, उदयपुर लोस क्षेत्र में उनके अलावा कोई और जिताउ चेहरा भी कांग्रेस के पास नहीं है. लिहाजा उन्हें उदयपुर से टिकट दिया गया.

दूसरा बड़ा कारण यह है कि भले ही वह उम्मीदवार विधानसभा चुनाव हार गया हो, लेकिन बहुत कम वोटों के अंतर से हारा और लोस क्षेत्र में उसकी प्रभावी पकड़ है, जिसके कारण शेष विधानसभा क्षेत्र के कुल कांग्रेस वोट से वह जीत सकता है. जैसे रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से रतन देवासी पांच हजार से भी कम वोटों से विधानसभा चुनाव हारे थे, उन्हें जालौर से कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है. 

लेकिन, इन सीटों में से चुरू जैसी सीट भी है, जहां जीत दर्ज करवाना कांग्रेस के लिए आसान नहीं है. यह सीट 2014 में बीजेपी ने 294739 वोटों के बड़े अंतर से जीती थी और यह लोस सीट इस सदी में तो अब तक कांग्रेस जीत भी नहीं पाई है.

देखना दिलचस्प होगा कि ये विधानसभा चुनाव हारे उम्मीदवार इस बार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करवा पाते हैं या नहीं, और कांग्रेस के मिशन- 25 में कितना योगदान दे पाते हैं.

राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण में 29 अप्रैल को 13 सीटों व छह मई को 12 सीटों पर चुनाव होगा। तय कार्यक्रम के अनुसार टोंक सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़ बारां सीट के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा।राज्य की गंगानगर, बीकानेर, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली धौलपुर, दौसा और नागौर सीट के लिए छह मई को मतदान होगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब