लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः राजस्थान की लोकसभा सीटों के हिसाब से- कौन बनेगा प्रधानमंत्री?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: May 11, 2019 16:44 IST

यदि बीजेपी को 15 से 20 सीटें मिलती हैं, तब प्रधानमंत्री पद के लिए नरेन्द्र मोदी के अलावा नितिन गड़करी, राजनाथ सिंह और नीतीश कुमार के लिए बेहतर संभावनाएं बन सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 15 से 20 सीटें मिलने पर राहुल गांधी के अलावा ममता बनर्जी, मायावती और चन्द्रबाबू नायडू को अवसर मिल सकता है.

Open in App
ठळक मुद्देयदि कांग्रेस और बीजेपी को लगभग बराबर-बराबर सीटें मिलती हैं, तो कर्नाटक पाॅलिटिकल माॅडल पर इन नामों के अलावा भी कोई और भी प्रधानमंत्री बन सकता है.जब तक चुनाव परिणाम नहीं आ जाते हैं, तब तक तो राजनीतिक कयासों पर ही सियासी चर्चाएं चलती रहेंगी.

राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों के लिए दो चरणों का मतदान हो चुका है और अब बेसब्री से 23 मई का इंतजार हो रहा है, जब चुनाव परिणाम मिलेंगे. इस बीच गांवों से लेकर राजधानी जयपुर तक चुनावी नतीजों की राजनीतिक चर्चाएं जोरों पर हैं.

किसको मिलेगी जीत, किसकी होगी हार? कांग्रेस और बीजेपी में से किसको ज्यादा सीटें मिलेंगी? कौन बनेगा सांसद, कौन होगा प्रधानमंत्री? जैसे तमाम सवालों पर सियासी चर्चाएं गर्म हैं.  

सबसे दिलचस्प है सीटों के आधार पर सियासी समीकरण हल करना कि- कौन बनेगा प्रधानमंत्री?

कांग्रेस और बीजेपी में सीधा मुकाबला 

क्योंकि, राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी में सीधा मुकाबला है, इसलिए किसे कितनी सीटें मिलेंगी, इस आधार पर केन्द्र की सरकार का समीकरण हल किया जा रहा है. इसकी वजह यह है कि कांग्रेस और बीजेपी को लेकर देश की जनता क्या सोच रही है, इसके संकेत चुनावी परिणामों से मिल सकते हैं.

सियासी हिसाब की चर्चाओं पर भरोसा करें तो यदि राजस्थान में बीजेपी को 20 से 25 सीटें मिलती हैं, तो नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे और यदि कांग्रेस को 20 से 25 सीटें मिलती हैं, तो राहुल गांधी पीएम होंगे.

यदि बीजेपी को 15 से 20 सीटें मिलती हैं, तब प्रधानमंत्री पद के लिए नरेन्द्र मोदी के अलावा नितिन गड़करी, राजनाथ सिंह और नीतीश कुमार के लिए बेहतर संभावनाएं बन सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 15 से 20 सीटें मिलने पर राहुल गांधी के अलावा ममता बनर्जी, मायावती और चन्द्रबाबू नायडू को अवसर मिल सकता है.

यदि कांग्रेस और बीजेपी को लगभग बराबर-बराबर सीटें मिलती हैं, तो कर्नाटक पाॅलिटिकल माॅडल पर इन नामों के अलावा भी कोई और भी प्रधानमंत्री बन सकता है.

बहरहाल, जब तक चुनाव परिणाम नहीं आ जाते हैं, तब तक तो राजनीतिक कयासों पर ही सियासी चर्चाएं चलती रहेंगी.

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थाननरेंद्र मोदीराहुल गांधीमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब