लोकसभा चुनाव: हिमाचल प्रदेश में मोदी लहर की 'आंधी', 37 उम्मीदवारों की जमानत जब्त
By भाषा | Updated: May 24, 2019 13:24 IST2019-05-24T13:24:33+5:302019-05-24T13:24:33+5:30
लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की 4 सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। यहां पर लोकसभा की 4 सीट ही है। हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। कांगड़ा, मंडी, शिमला और हमीरपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

लोकसभा चुनाव: हिमाचल प्रदेश में मोदी लहर की 'आंधी', 37 उम्मीदवारों की जमानत जब्त
हिमाचल प्रदेश में बसपा के चार प्रत्याशियों सहित 37 उम्मीदवारों की लोकसभा चुनाव 2019 में जमानत जब्त हो गई है। प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर कुल 45 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से 37 प्रत्याशी अपनी 25,000 रुपये की जमानत राशि बचाने के लिए अनिवार्य 16.67 प्रतिशत वोट भी नहीं जुटा सके।
सबसे ज्यादा मंडी में 15 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई। वहीं, हमीरपुर और कांगड़ा में नौ-नौ और शिमला से चार प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई। शिमला, बसपा और हमीरपुर में तो बसपा प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले हैं।
प्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ
लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की 4 सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। यहां पर लोकसभा की 4 सीट ही है। हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। कांगड़ा, मंडी, शिमला और हमीरपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। हमीरपुर सीट से जहां अनुराग ठाकुर ने जीत का चौका लगा लिया है।
वहीं, रामस्वरूप शर्मा ने दूसरी बार जीत दर्ज की है।रामस्वरूप शर्मा दूसरी बार जीते हैं। अनुराग ठाकुर ने लगातार चौथी बार जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के रामलाल ठाकुर को हराया है। रामलाल ठाकुर चौथी बार लोकसभा चुनाव हारे हैं। मंडी से रामस्वरूप शर्मा ने कांग्रेस के आश्रय शर्मा को हराया है।
वहीं, शिमला से सुरेश कश्यप ने कांग्रेस के धनी राम शांडिल को मात दी है। बता दें कि 2014 में भी भाजपा ने हिमाचल की चारों सीटों पर कब्जा जमाया था। वहीं, 2009 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 3-1 से जीत दर्ज की थी। वहीं, कांगड़ा सीट से भाजपा के किशन कपूर ने पवन काजल को हराया है।