लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः राहुल राजस्थान में, इस बार फैसला वास्तविक मुद्दों और भावनात्मक मुद्दों के बीच होगा?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: March 27, 2019 06:23 IST

वर्ष 2014 में लोस चुनाव के दौरान वास्तविक और भावनात्मक, दोनों ही मुद्दे बीजेपी के पक्ष में थे, लेकिन इस वक्त, अच्छे दिनों की वास्तविकता के कारण जनहित के मुद्दे कमजोर पड़ गए हैं और बीजेपी की पूरी ताकत इमोशनल अटैक पर फोकस है.

Open in App

क्या इस बार लोस चुनाव का फैसला वास्तविक मुद्दों और भावनात्मक मुद्दों के बीच होगा? कम-से-कम राहुल गांधी की राजस्थान की सभाओं को देख कर तो ऐसा ही लगता है! कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान की सभाओं में लोकसभा चुनाव को दो विचारधाराओं की लड़ाई करार दिया. 

वर्ष 2014 में लोस चुनाव के दौरान वास्तविक और भावनात्मक, दोनों ही मुद्दे बीजेपी के पक्ष में थे, लेकिन इस वक्त, अच्छे दिनों की वास्तविकता के कारण जनहित के मुद्दे कमजोर पड़ गए हैं और बीजेपी की पूरी ताकत इमोशनल अटैक पर फोकस है. जाहिर है, इस बार के नतीजे इस बात पर निर्भर रहेंगे कि जनता सोशल मुद्दों और इमोशनल मुद्दों में से किसे महत्व देती है.

राहुल गांधी का कहना है कि- अगर मोदी अमीरों को पैसा देते हैं तो कांग्रेस पार्टी गरीबों को पैसा देगी. यही नहीं, वे पीएम मोदी पर नोटबंदी के जरिए काले धन वालों की मदद करने का आरोप भी लगा रहे हैं. राहुल गांधी का कहना है कि- पीएम मोदी दो हिंदुस्तान बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें एक हिंदुस्तान अमीरों का और दूसरा गरीबों का होगा, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी. 

केंद्र में कांग्रेस सत्ता में आते ही देश के 20 प्रतिशत गरीब परिवारों की न्यूनतम मासिक आय 12000 रुपये सुनिश्चत करेगी, जिसके लिये सरकारउनके खाते में 72 हजार रूपये हर साल डालेगी. यही नहीं, कांग्रेस किसानों की समस्याओं और युवाओं को रोजगार देने पर भी ध्यान देगी. 

राहुल गांधी चारों ओर से बीजेपी को घेर रहे हैं, एक- जीएसटी, नोटबंदी, कालाधन वापसी जैसे मुद्दों पर पीएम मोदी की नाकामयाबी दिखा रहे हैं, दो- अपने पुराने वोट बैंक को साधने के लिए अमीर-गरीब पर बीजेपी का नजरिया एक्सपोज कर रहे हैं, तीन- किसान कर्जमाफी जैसे उदाहरण के दम पर यह साबित कर रहे हैं कि कांग्रेस जो कहती है, वह करती है, जबकि बीजेपी ने 2014 में जनता से किया कोई भी वादा नहीं निभाया है, और चार- भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लगातार आक्रामक हैं, वे कहते हैं- हमने 10 साल में किया, उस सबको नरेंद्र मोदी ने 5 साल में खत्म कर दिया. और फिर कहते हैं कि मैं चौकीदार हूं. उन्होंने लोगों को ये नहीं बताया कि वे चौकीदार किसके हैं. मोदी अनिल अंबानी, नीरव मोदी के चौकीदार हैं.

सियासी संकेत यही हैं कि यदि इन चार मोर्चो पर बीजेपी अपना पक्ष जनता के सामने मजबूती से नहीं रख पाई, तो मिशन- 25 तो दूर, 2014 की आधी सीटे बचाना भी बीजेपी के लिए मुश्किल हो जाएगा.

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब