लाइव न्यूज़ :

सुनील जाखड़ ने पंजाब कांग्रेस प्रमुख पद से दिया इस्तीफा, गुरदासपुर से सनी देओल से मिली थी हार

By विनीत कुमार | Updated: May 27, 2019 14:06 IST

कांग्रेस का प्रदर्शन वैसे दूसरे राज्यों के मुकाबले पंजाब में जरूर बेहतर रहा। पंजाब में 13 लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने 8 पर जीत हासिल की जबकि दो सीट बीजेपी के खाते में गये।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब कांग्रेस के प्रमुख सुनील जाखड़ ने दिया चुनाव में हार के बाद इस्तीफासुनील जाखड़ को गुरदासपुर सीट से बीजेपी के सनी देओल ने हरायापंजाब में रहा कांग्रेस का अन्य राज्यों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन, 8 सीटों पर जमाया कब्जा

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने लोकसभा चुनाव में हार के बाद इस्तीफे की पेशकश की है। सुनील जाखड़ ने पंजाब के गुरदासपुर से चुनाव लड़ा था और उन्हें इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार और पहली बार चुनाव लड़ रहे बॉलीवुड स्टार सनी देओल से हार का सामना करना पड़ा। सनी देओल ने सुनील जाखड़ को 82459 वोटों से हराया।

कांग्रेस का प्रदर्शन वैसे दूसरे राज्यों के मुकाबले पंजाब में जरूर बेहतर रहा। पंजाब में 13 लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने 8 पर जीत हासिल की जबकि दो सीट बीजेपी के खाते में गये। एक सीट शिरोमणी अकली दल और एक पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की। 

असम- झारखंड से भी इस्तीफे की खबर

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अजय कुमार ने भी इस्तीफे का प्रस्ताव दिया है। कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव-2019 में झारखंड में केवल एक सीट जीत सकी।

अजय कुमार ने अपना इस्तीफा झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह को भेजा। गौरतलब है कि कांग्रेस की हार के बाद पार्टी पदाधिकारियों के इस्तीफे का दौर जारी है। इससे पहले महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने भी इस्तीफे की पेशकश की थी। डॉक्टर अजय कुमार ने 2014 में कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की थी। इससे पहले वो झारखंड मुक्तिमोर्चा के नेता था। 

झारखंड में 14 सीटों में से 11 पर बीजेपी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। गिरिडीह की एक सीट पर भाजपा की सहयोगी आजसू ने जीत दर्ज की है। जबकि सिंहभूम की सीट कांग्रेस ने भाजपा से छीन ली। राजमहल की सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बरकरार रखी। 

इससे पहले रविवार को असम कांग्रेस कमिटी के प्रेसिडेंट रिपुण बोरा ने भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। बोरा ने अपने इस्तीफे में लिखा, 'असम में इस करारी हार के जो भी कारण रहे, मेरी चेतना असम पीसीसी के प्रेसिडेंट के तौर पर आगे भी काम करने की इजाजत नहीं दे रही है।' 

टॅग्स :लोकसभा चुनावपंजाबगुरदासपुरसनी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत'केजरीवाल का राजनीतिक चैप्टर खत्म, नाम भी मिट जाएगा', किरण रिजिजू का केजरीवाल पर बड़ा हमला

भारतराघव चड्ढा का बड़ा बयान, पंजाब ब्लास्ट पर CM पर सवाल, ISI को लेकर घमासान

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी