बीजेपी के तीसरे बड़े स्टार प्रचारक रहे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, योगी आदित्यनाथ हैं नंबर वन

By संतोष ठाकुर | Published: May 18, 2019 05:42 AM2019-05-18T05:42:50+5:302019-05-18T05:42:50+5:30

भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने देश भर में करीब 1300 सभाएं की। राज्यों के मुख्यमंत्रियों के प्रभाव वाले सभी स्थानों पर हमनें उनकी सभाएं आयोजित की। जिसका लाभ पार्टी को निश्चित तौर पर होगा। 

lok sabha election: Maharashtra CM Devendra Fadnavis, who was the third big star campaigner of BJP | बीजेपी के तीसरे बड़े स्टार प्रचारक रहे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, योगी आदित्यनाथ हैं नंबर वन

File Photo

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आम चुनाव 2019 में सबसे बड़े स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री रहे हैं। उनके उपरांत हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रहे। जबकि तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ऐसे मुख्यमंत्री रहे, जिनकी देश भर में सभाओं की मांग रही। 

भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने देश भर में करीब 1300 सभाएं की। राज्यों के मुख्यमंत्रियों के प्रभाव वाले सभी स्थानों पर हमनें उनकी सभाएं आयोजित की। जिसका लाभ पार्टी को निश्चित तौर पर होगा। 

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि देश भर में उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगभग 135 जनसभाओं को संबोधित किया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 106 सभाएं की।  वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने देश भर में 91 जनसभाओंं को संबोधित किया। जबकि  गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने देश भर में 86 तो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 58 सभाओं को संबोधित किया। 

पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि एक ओर जहां योगी आदित्यनाथ की मांग उनके जोशीले और धार्मिक भाषणों की वजह से थी तो वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस की मांग विकास को लेकर थी। 

जिस तरह से उन्होंने महाराष्ट्र में विकास योजनाओं को गति दी, सिंचाई योजनाओं को विस्तार दिया और राज्य में केंद्र की योजनाओं को रिकॉर्ड समय में स्वीकृति दी, उसकी वजह से वह विकास के मामले में गुजरात के मुख्यमंत्री से भी आगे निकलते हुए दिख रहे हैं। हर जगह उन्हें लोगों ने सुना और खासकर युवा उनसे प्रभावित होते दिखे। हमें उम्मीद है कि उनकी सभाओं का पार्टी को लाभ होगा। 

Web Title: lok sabha election: Maharashtra CM Devendra Fadnavis, who was the third big star campaigner of BJP