लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: मोदी, आडवाणी मंगलवार को अहमदाबाद में करेंगे मतदान, गुजरात में एक ही चरण में चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 22, 2019 19:26 IST

गांधीनगर से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पार्टी के उम्मीदवार हैं। पूर्व में इस सीट का प्रतिनिधित्व एलके आडवाणी करते थे। विज्ञप्ति के अनुसार शाह यहां नारणपुरा में एक बूथ पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। आडवाणी यहां खानपुर स्थित एक स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर वोट डालेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्री अरुण जेटली एस जी राजमार्ग स्थित एक कॉलेज में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालेंगे।मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी क्रमश: राजकोट और भावनगर में वोट डालेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी उन शीर्ष नेताओं में शामिल हैं, जो मंगलवार को तीसरे चरण (23 अप्रैल) के लिए गुजरात में मतदान करेंगे।

राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार को एक ही चरण में मतदान होगा। भाजपा ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि मोदी और आडवाणी सहित गुजरात में पंजीकृत, पार्टी के सभी महत्वपूर्ण नेता सुबह के समय अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

प्रधानमंत्री के सोमवार की रात अहमदाबाद पहुंचने की उम्मीद है। विज्ञप्ति में कहा गया कि मोदी गांधीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शहर के रणिप क्षेत्र स्थित एक स्कूल में स्थापित एक बूथ पर अपना वोट डालेंगे।

गांधीनगर से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पार्टी के उम्मीदवार

गांधीनगर से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पार्टी के उम्मीदवार हैं। पूर्व में इस सीट का प्रतिनिधित्व आडवाणी करते थे। विज्ञप्ति के अनुसार शाह यहां नारणपुरा में एक बूथ पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

आडवाणी यहां खानपुर स्थित एक स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर वोट डालेंगे। इसमें कहा गया कि वित्त मंत्री अरुण जेटली यहां एस जी राजमार्ग स्थित एक कॉलेज में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालेंगे।

मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी क्रमश: राजकोट और भावनगर में वोट डालेंगे। वहीं, विपक्षी खेमे से राकांपा नेता शंकर सिंह वाघेला गांधीनगर जिले के वासन गांव में वोट डालेंगे।

सांसद अहमद पटेल भरूच जिले के पीरामन गांव में अपना वोट डालेंगे

गुजरात कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस सांसद अहमद पटेल भरूच जिले के पीरामन गांव में अपना वोट डालेंगे। अमरेली सीट से चुनाव लड़ रहे नेता विपक्ष परेश धनानी अमरेली नगर में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। कांग्रेस नेता एवं आणंद से उम्मीदवार भरत सिंह सोलंकी आणंद जिले के देदर्दा गांव में वोट डालेंगे। राज्य में 26 लोकसभा सीटों के लिए कुल 4,51,52,373 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। राज्य की लोकसभा सीटों पर 371 उम्मीदवार मैदान में हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों पर विजय पताका फहराई थी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावगुजरात लोकसभा चुनाव 2019अमित शाहमोदीएल के अडवाणीविजय रुपानीअहमदाबाद पूर्वअहमदाबाद पश्चिमगांधीनगर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप