लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: नतीजों से पहले कर्नाटक कांग्रेस में विवाद, सीनियर नेता ने कहा- जरूरत पड़े तो बीजेपी से हाथ मिला लें मुसलमान

By विनीत कुमार | Updated: May 21, 2019 12:51 IST

कर्नाटक में कांग्रेस के बड़े नेता रोशन बेग ने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो आने वाले दिनों में वे पार्टी को छोड़ सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के नेता रोशन बेग ने दिये कांग्रेस पार्टी छोड़ने के संकेतरोशन बेग ने मीडिया के सामने केसी वेणुगोपाल, सिद्धारमैया पर साधा निशानारोशन बेग का आरोप, कांग्रेस ने मुसलमानों की अनदेखी की

लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल में कांग्रेस को कम सीटें मिलने की आशंका के बीच पार्टी के सीनियर नेता रोशन बेग ने पार्टी छोड़ने के संकेत दे दिये हैं। रोशन बेग ने सोमवार को कहा कि अगर एनडीए सत्ता में आती है तो मुस्लिमों को परिस्थितियों से समझौता कर लेना चाहिए और बीजेपी से हाथ मिला लेना चाहिए।

रोशन बेग ने साथ ही आरोप लगाया, 'ईसाईयों को कोई सीट नहीं दी गई और मुस्लिमों को भी कर्नाटक में एक सीट दी गई। उन्हें नजरअंदाज किया गया, हमारा इस्तेमाल हुआ है।' 

कुछ पत्रकारों से बात करते हुए रोशन ने कहा, 'अगर एनडीए सत्ता में आती है तो मैं मुस्लिमों से अपील करना चाहता हूं कि वे परिस्थिति से समझौता कर लें।' यह पूछने पर क्या वे मुस्लिमों के बीजेपी से हाथ मिलाने के पक्ष में हैं, बेग ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें ऐसा जरूर करना चाहिए क्योंकि कांग्रेस ने कर्नाटक में केवल एक मुस्लिम को टिकट दिया।

साथ ही बेग ने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो आने वाले दिनों में वे कांग्रेस को छोड़ सकते हैं। बेग ने कहा, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं ऐसा करूंगा क्योंकि हम (मुसलमान) हम एक पार्टी में अपमान के साथ नहीं रह सकते। हम अपनी जिंदगी मान-मर्यादा के साथ जीते हैं। जहां हमे इज्जत नहीं मिलेगी, हम वहां नहीं रहना चाहेंगे। अगर कोई हमारे साथ प्यार से बैठना चाहता है तो हम भी उनके साथ प्यार से बैठना चाहेंगे।'

यह पूछे जाने पर मौजूदा परिस्थिति में कर्नाटक में मुस्लिमों की हालत का वे किसे दोषी मानते हैं, बेग ने इसका ठीकरा कर्नाटर प्रदेश कांग्रस कमिटी (केपीसीसी) के प्रेसिडेंट दिनेश गुंडु के सिर फोड़ा। बेग ने दिनेश पर 'फ्लॉप चुनावी प्रचार' करने का आरोप लगाया। साथ ही रोशन बेग ने सिद्धारमैया पर भी जमकर निशाना साधा।

बेग ने कहा, केसी वेणुगोपाल एक जोकर हैं। मुझे अपने नेता राहुल गांधी के लिए दुख होता है। वणुगोपाल जैसे जोकर और सिद्धारमैया जैसे घमंडी व्यवहार वाले और खराब चुनाव प्रचार के कारण ऐसे नतीजे आ रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकर्नाटककांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण