लाइव न्यूज़ :

भोपाल आकर दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार करेंगे कन्हैया कुमार, 'टुकड़े-टुकड़े के नारे का उन पर झूठा लगाया गया आरोप' 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 29, 2019 08:16 IST

दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन पर टुकड़े-टुकड़े के नारे का झूठा आरोप लगाया गया है. एक चैनल ने भाजपा और आरएसएस के लड़कों को खड़ा करके टुकड़े-टुकड़े के नारे लगवाए और दूसरों को बदनाम किया.

Open in App

पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं कन्हैया कुमार का समर्थक हूं. वे 8 एवं 9 मई को मेरा चुनाव प्रचार करने आएंगे. उन्होंने कहा कि टुकड़े-टुकड़े के नारे का उन पर झूठा आरोप लगाया गया था. कांग्रेस उम्मीदवार ने यह बात भाकपा कार्यालय में आयोजित किए गए संवाद के दौरान कही. 

उन्होंने कहा कि भाकपा को विचारधारा की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है. उन्होंने कहा कि मेरी यह मान्यता है कि यूपीए 1 के बाद हम जीते क्योंकि लेफ्ट हमारे साथ था. कांग्रेस एक इंद्रधनुष की तरह है, इसके लेफ्ट, सेंटर सब हैं. सिंह ने कहा कि मैं कन्हैया कुमार का समर्थक हूं और उन्हें खुलेआम समर्थन देता हूं. 8 और 9 मई को वे प्रचार करने भोपाल आ रहे हैं. दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन पर टुकड़े-टुकड़े के नारे का झूठा आरोप लगाया गया है. एक चैनल ने भाजपा और आरएसएस के लड़कों को खड़ा करके टुकड़े-टुकड़े के नारे लगवाए और दूसरों को बदनाम किया. सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और कार्ल मार्क्स में थोड़ा सा ही फर्क था. 

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भोपाल लोकसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह का मसर्थन करने की बात कही है.  सिंह ने कहा कि लिखने-पढ़ने में कांग्रेस कमजोर है.आज सोच विचार लिखने पढ़ने में हम प्रेरणा लेते हैं. पंडित नेहरू के बाद कांग्रेस में लिखना-पढ़ना कम हो गया. 

भाजपा के लोग कहते हैं अगर इस बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन गए तो अगली बार चुनाव नहीं होगा. यह हमारे लिए करो या मरो का प्रश्न है इसलिए मैं आप सभी का समर्थन करता हूं.

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिग्विजय सिंहकन्हैया कुमारकांग्रेसभोपालमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए