लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने किया पांच राज्यों के लिए समन्वय और चुनाव प्रचार समितियों का गठन

By भाषा | Published: January 25, 2019 07:22 PM2019-01-25T19:22:30+5:302019-01-25T19:22:30+5:30

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इन समितियों के गठन को स्वीकृति प्रदान की। कांग्रेस ने कर्नाटक के लिए 28 सदस्यीय समन्वय समिति बनाई है जिसके अध्यक्ष रामालिंगा रेड्डी हैं।

lok sabha election: Congress announces election campaign committees for five states | लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने किया पांच राज्यों के लिए समन्वय और चुनाव प्रचार समितियों का गठन

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने किया पांच राज्यों के लिए समन्वय और चुनाव प्रचार समितियों का गठन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने शुक्रवार को कर्नाटक और पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों और दो केंद्रशासित क्षेत्रों के लिए समन्वय समिति, प्रदेश चुनाव समिति, चुनाव प्रचार समिति और कुछ अन्य समितियों का गठन किया जिनमें इन प्रांतों से जुड़े तकरीबन सभी वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इन समितियों के गठन को स्वीकृति प्रदान की। कांग्रेस ने कर्नाटक के लिए 28 सदस्यीय समन्वय समिति बनाई है जिसके अध्यक्ष रामालिंगा रेड्डी हैं। इसके साथ ही 22 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति, 26 सदस्यीय प्रचार समिति, 11 सदस्यीय मीडिया समन्वय समिति और पांच सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति बनाई गई है।

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोमेन मित्रा की अगुवाई में 76 सदस्यीय कार्यकारी समिति बनाई गई है तथा 28 जिलों में पार्टी अध्यक्षों एवं कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। राज्य के लिए 11 सदस्यीय (आमंत्रित सदस्यों को छोड़कर) प्रदेश चुनाव समिति, 10 सदस्यीय मीडिया समन्वय समिति और पांच सदस्यीय अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति गठित की गई है।

हिमाचल प्रदेश के लिए 17 सदस्यीय समन्वय समिति, 15 सदस्यीय चुनाव समिति, 27 सदस्यीय चुनाव प्रचार समिति, 29 सदस्यीय प्रचार समिति और 16 सदस्यीय मीडिया समन्वय समिति बनाई गई है।

पार्टी ने उत्तराखंड के लिए 11 सदस्यीय समन्वय समिति, 17 सदस्यीय चुनाव समिति, 50 सदस्यीय चुनाव प्रचार समिति, 21 सदस्यीय प्रचार समिति और 18 सदस्यीय मीडिया समन्वय समिति गठित की है।

नगालैंड के लिए 6 सदस्यीय समन्वय समिति, 12 सदस्यीय चुनाव समिति, 22 सदस्यीय चुनाव प्रचार समिति, 5 सदस्यीय प्रचार समिति और 5 सदस्यीय मीडिया समन्वय समिति बनाई गई है।

केंद्रशासिक प्रदेश चंडीगढ़ के लिए 14 सदस्यीय समन्वय समिति, 21 सदस्यीय चुनाव प्रचार समिति, 15 सदस्यीय प्रचार समिति, 5 सदस्यीय मीडिया समन्वय समिति और 5 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति बनाई गई है।

कांग्रेस ने अंडमान निकोबार के लिए 15 सदस्यीय समन्वय समिति, 21 सदस्यीय चुनाव समिति, 221 सदस्यीय चुनाव प्रचार समिति, 15 सदस्यीय प्रचार समिति, छह सदस्यीय मीडिया समन्वय समिति और 5 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति गठित की है।
 

Web Title: lok sabha election: Congress announces election campaign committees for five states