लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: मध्य प्रदेश में दिग्गजों को उनके गढ़ में नहीं घेर पाई बीजेपी

By राजेंद्र पाराशर | Updated: April 26, 2019 08:36 IST

अमित शाह का साफ कहना था कि कांग्रेस के तीनों गढ़ों गुना-शिवपुरी, छिन्दवाड़ा और रतलाम-झाबुआ में वे ऐसे प्रत्याशी देंगे कि ये तीनों दिग्गज अपने गढ़ों से बाहर न जा सकें. इसके लिए शाह उत्तर प्रदेश से स्वतंत्रदेव सिंह को मध्य प्रदेश लाये.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा रतलाम-झाबुआ में ऐसा प्रत्याशी नहीं खोज पाई जो कांतिलाल भूरिया को टक्कर दे सके. कमलनाथ पूरे प्रदेश में सक्रिय हैं और ज्योतिरादित्य सिंधिया यूपी में सक्रियता दिखा रहे हैं.

मध्य प्रदेश में भाजपा ने कांग्रेस के दिग्गजों कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांतिलाल भूरिया को उनके गढ़ में घेरने की बातें तो की, मगर घेर नहीं पाई. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इसके लिए राज्य में स्वतंत्रदेव सिंह को कमान सौंपी थी, मगर वह भी ऐसे प्रत्याशी नहीं दे पाए जो कांग्रेस के तीनों दिग्गजों को उनके गढ़ में घेर सके और ये दिग्गज दूसरे क्षेत्रों में सक्रियता नहीं दिखा सकें. 

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने 2018 में विधानसभा चुनाव के पहले भोपाल में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए यह कहा था कि इस बार भाजपा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कमजोर प्रत्याशियों को कमजोर प्रत्याशी नहीं देगी. 

अमित शाह का साफ कहना था कि कांग्रेस के तीनों गढ़ों गुना-शिवपुरी, छिन्दवाड़ा और रतलाम-झाबुआ में वे ऐसे प्रत्याशी देंगे कि ये तीनों दिग्गज अपने गढ़ों से बाहर न जा सकें. इसके लिए शाह उत्तर प्रदेश से स्वतंत्रदेव सिंह को मध्य प्रदेश लाये. सिंह तीनों लोकसभा क्षेत्रों में जाते रहें, उनके साथ प्रभात झा ने भी दौरे किए मगर अंतिम दौर में वे तीनों दिग्गजों को टक्कर देने वाले प्रत्याशी नहीं खोज सकें. 

हालात यह बने कि कमलनाथ पूरे प्रदेश में सक्रिय हैं और ज्योतिरादित्य सिंधिया यूपी में सक्रियता दिखा रहे हैं. स्वतंत्रदेव सिंह के लिए छिन्दवाड़ा में मौका जरूर था जहां इस बार कमलनाथ ख़ुद चुनाव नहीं लड़ रहे थे, उन्होंने यहां से अपने बेटे नकुलनाथ को मैदान में उतारा है लेकिन बीजेपी को यहां उम्मीदवार नहीं मिला और नाथन शाह को यहां से टिकट दे दिया गया. 

इसी तरह गुना में भी पार्टी दमदार प्रत्याशी नहीं उतार पाई. भाजपा ने यहां कांग्रेस से आये डॉ के.पी. यादव पर दांव लगाया. 

भाजपा रतलाम-झाबुआ में ऐसा प्रत्याशी नहीं खोज पाई जो कांतिलाल भूरिया को टक्कर दे सके. अंत में भाजपा को यहां विधायक गुमान सिंह डामोर पर दांव लगाना पड़ा. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकमलनाथज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियाअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस