लाइव न्यूज़ :

अमेठी लोकसभा सीटः बीजेपी और RSS मशीनरी ने राहुल गांधी को हराने के लिए झोंक दी अपनी पूरी ताकत

By हरीश गुप्ता | Updated: May 13, 2019 05:35 IST

लोकसभा चुनावः प्रधानमंत्री मोदी राहुल की ओर से लगातार 'चौकीदार चोर है' कहे जाने से बेहद नाराजगी थी. राहुल की आक्रामकता ने भाजपा आलाकमान को नाराज और चिंतित कर दिया. राहुल गुजरात विधानसभा चुनाव में सत्ता के करीब पहुंच गए थे.

Open in App
ठळक मुद्देअमेठी लोकसभा सीट से जुड़ी सभी सड़कों पर कड़ी सुरक्षा थी. राजधानी लखनऊ या दूसरे राज्यों से भाजपा को छोड़कर अन्य पार्टियों की आने वाली गाडि़यों की तीन-तीन बार जांच की गई.प्रधानमंत्री मोदी राहुल की ओर से लगातार 'चौकीदार चोर है' कहे जाने से बेहद नाराजगी थी. राहुल की आक्रामकता ने भाजपा आलाकमान को नाराज और चिंतित कर दिया. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी में मात देने की भाजपा की योजना को पहले ही भांपकर केरल के वायनाड से नामांकन पत्र भर दिया.

यदि 542 लोकसभा सीटों में से कोई एक निर्वाचन क्षेत्र ऐसा था, जहां भाजपा और आरएसएस मशीनरी ने एक व्यक्ति को हराने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी, तो वह अमेठी था. चाहे वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता हों, सबने अपनी पूरी ताकत, राज्य की मशीनरी और अन्य संसाधन यह सुनिश्चित करने में झोंक दी कि राहुल गांधी के यहां से 17वीं लोकसभा नहीं पहुंच पाएं. राज्य का पूरा प्रशासनिक अमला भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के साथ खड़ा था.अमेठी से जुड़ी सभी सड़कों पर कड़ी सुरक्षा थी. राजधानी लखनऊ या दूसरे राज्यों से भाजपा को छोड़कर अन्य पार्टियों की आने वाली गाडि़यों की तीन-तीन बार जांच की गई. चुनाव आयोग का अनुकूल पर्यवेक्षक भी मदद के लिए तत्पर रहते थे. सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों की तलाशी इतनी मुस्तैदी थी कि किसी बैरिकैड से 20 हजार से अधिक रुपए लेकर निकलना मुश्किल था.प्रधानमंत्री मोदी राहुल की ओर से लगातार 'चौकीदार चोर है' कहे जाने से बेहद नाराजगी थी. राहुल की आक्रामकता ने भाजपा आलाकमान को नाराज और चिंतित कर दिया. राहुल गुजरात विधानसभा चुनाव में सत्ता के करीब पहुंच गए थे. वहीं, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान को उन्होंने भाजपा से छीन लिया. इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश पैदा हुआ. यही नहीं, प्रियंका गांधी को पार्टी में शामिल कर उन्होंने एक नया उत्साह पैदा किया.योजना पहले भांपकर वायनाड से भरा नामांकन पत्र कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी में मात देने की भाजपा की योजना को पहले ही भांपकर केरल के वायनाड से नामांकन पत्र भर दिया. वायनाड लोकसभा सीट कांग्रेस के लिए स्वर्ग समान रही है. लोकसभा में अपना प्रवेश सुनिश्चित करने के बाद राहुल ने अपनी नजर अमेठी पर गड़ा दी. राहुल ने अपने प्रचार के लिए अपनी बहन प्रियंका गांधी को अमेठी भेजा. वह भी एक-दो दिन नहीं बल्कि पांच दिनों के लिए. कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने अमेठी के तीन विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया और वरिष्ठों से अपने भाई के लिए समर्थन मांगा. बाद में राहुल गांधी ने भी अमेठी में पांच दिन बिताए और पहले बार-बार यहां नहीं आने के लिए माफी भी मांगी. यह पहली बार है जब गांधी परिवार ने किसी विशेष निर्वाचन क्षेत्र में पांच दिन बिताए हों.अब मुस्कुरा रहे हैं सूत्र अमेठी की स्थिति पर नियमित रूप से नजर रखने वाले कांग्रेस वॉर रूम के उच्च पदस्थ सूत्र अब मुस्कुरा रहे हैं. वह आश्वस्त हैं कि स्मृति ईरानी फिर से कम अंतर के साथ हार जाएंगी. सपा नेता अखिलेश यादव से विशेष आग्रह किया गया था कि वह अमेठी के मतदाताओं को राहुल के पक्ष में मतदान करने की अपील करें. बसपा प्रमुख मायावती ने भी इसी तरह की अपील जारी की थी. समझा जाता है कि राहुल गांधी ने दोनों नेताओं को इसके लिए व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद दिया है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसउत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2019अमेठीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारत अधिक खबरें

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें