लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः उत्तर प्रदेश के पहले चरण के चुनाव के लिए 49 उम्मीदवारों के किए गए पर्चे खारिज

By भाषा | Updated: March 27, 2019 00:23 IST

राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक प्रदेश में पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए 146 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था जिनमें से 49 के पर्चे जांच में खारिज हो गए।

Open in App

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए उत्तर प्रदेश की विभिन्न सीटों से पर्चा दाखिल करने वाले 49 प्रत्याशियों के नामांकन जांच में अवैध पाए गए हैं। राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक प्रदेश में पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए 146 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था जिनमें से 49 के पर्चे जांच में खारिज हो गए। इस तरह से पहले चरण में चुनाव वाली आठ लोकसभा सीटों पर अब कुल 97 उम्मीदवार रह गए हैं।

अब सहारनपुर में 11, कैराना में 14, मुजफ्फरनगर में 10, बिजनौर में 13, मेरठ में 11, बागपत में 13, गाजियाबाद में 12 और गौतम बुद्ध नगर में 13 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। 

पहले चरण में नाम वापसी की आखिरी तारीख 28 मार्च है। इस चरण के लिए मतदान 11 अप्रैल को होगा। उधर, दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन था। इस चरण के लिए कुल 136 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए हैं।

दूसरे चरण में नगीना से नौ, अमरोहा से 15, बुलंदशहर से 13, अलीगढ़ से 20, हाथरस से 11, मथुरा से 25, आगरा से 18 और फतेहपुर सीकरी से 25 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं।

इन नामांकन पत्रों की जांच 27 मार्च को की जाएगी जबकि नाम 29 मार्च तक वापस लिए जा सकेंगे। दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को होगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं