लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः मुरादाबाद में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पीठासीन अधिकारी के साथ की मारपीट, लगाया ये आरोप

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 23, 2019 14:14 IST

तीसरे चरण में प्रदेश की कुल 10 लोकसभा सीटों मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत के लिये मंगलवार को मतदान कराया जा रहा है।

Open in App

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर आज मतदान कराया जा रहा है। इस दौरान मुरादाबाद निर्वाचन क्षेत्र के बूथ नंबर 231 पर तैनात पीठासीन अधिकारी के साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है।

बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप कि यहां पीठासीन अधिकारी वोटरों से साइकिल (समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह) का बटन दबाने के लिए अपील कर रहा था। इधर, पीठासीन अधिकारी के साथ बदसलूकी को लेकर पोलिंग बूथ पर हंगामा हो गया, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने वहां से बीजेपी कार्यकर्ताओं को हटाया। आपको बता दें कि तीसरे चरण में प्रदेश की कुल 10 लोकसभा सीटों मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत के लिये मंगलवार को मतदान कराया जा रहा है। साल 2014 में इनमें से सात सीटों पर बीजेपी ने कब्जा किया था। वहीं मैनपुरी, बदायूं और फिरोजाबाद सीटें सपा के खाते में गई थीं। 

तीसरे चरण में 96,20,644 पुरुषों और 81,89,378 महिलाओं समेत कुल 1,78,10,946 मतदाता 120 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस चरण के लिये कुल 12128 मतदान केन्द्र तथा 20120 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें से 4515 मतदेय स्थल संवेदनशील हैं। मतदान की सम्पूर्ण व्यवस्था पर नजर रखने के लिये 1610 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 186 जोनल मजिस्ट्रेट और 358 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं।इसके अलावा 10 सामान्य प्रेक्षक, पांच पुलिस प्रेक्षक, 10 व्यय प्रेक्षक और 47 सहायक व्यय प्रेक्षक तैनात किये गये हैं। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में अर्द्धसैनिक बल एवं पीएसी की तैनाती की गयी है। तीसरे चरण में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (मैनपुरी) के साथ-साथ आजम खां (रामपुर), उनकी प्रतिद्वंद्वी जया प्रदा, शिवपाल सिंह यादव (फिरोजाबाद), वरुण गांधी (पीलीभीत) और संतोष गंगवार (बरेली) जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी