लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव के लिए मैदानी जमावट में जुटे दल, BJP में बदलाव के आसार, कांग्रेस में मंत्री और दिग्गज नेता संभालेंगे कमान

By राजेंद्र पाराशर | Updated: February 1, 2019 07:47 IST

मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने लोकसभा चुनाव के लिए सक्रियता दिखाते हुए अब मैदानी जमावट पर जोर देना शुरु कर दिया है. भाजपा जहां विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद लोकसभा चुनाव में पिछले चुनाव की तरह परिणाम चाह रही है.

Open in App

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव की जमावट में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल जुट गए हैं. दोनों ही दलों के प्रदेश अध्यक्षों ने अपने स्तर पर काम शुरु कर दिया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंत्रियों और दिग्गज नेताओं को लोकसभा क्षेत्रों में तैनात करने की कवायद शुरु की है. वहीं भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को फ्री हेंड दे दिया है. इसके बाद संगठन में बदलाव के आसार नजर आने लगे हैं. यह बदलाव जिला स्तर पर होने की संभावना है.

मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने लोकसभा चुनाव के लिए सक्रियता दिखाते हुए अब मैदानी जमावट पर जोर देना शुरु कर दिया है. भाजपा जहां विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद लोकसभा चुनाव में पिछले चुनाव की तरह परिणाम चाह रही है. भाजपा ने अब 29 सीटों का लक्ष्य तय कर दिया है. इस लक्ष्य को पाने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह को फ्री हेंड देकर संगठन में कसावट लाने की बात कही है. 

राकेश सिंह अब जिला स्तर पर बदलाव की तैयारी कर रहे हैं. माना जा रहा है कि भाजपा का नेतृत्व नई जिम्मेदारियों के साथ मैदान में उतरेगा. इसके तहत 25 से ज्यादा जिला अध्यक्षों को बदला जाएगा. इसके अलावा खराब परफार्मेंस वाले पदाधिकारियों को भी हटाया जाएगा. मतलब साफ है कि भाजपा इस बार पूरी तरह से राकेश सिंह की टीम के सहारे लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरेगी.

मंत्रियों, दिग्गजों को कांग्रेस सौंपेगी जिम्मेदारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लोकसभा चुनाव के लिए मंत्रियों और दिग्गज नेताओं को लोकसभा क्षेत्रवार जिम्मेदारी सौंपना तय किया है. कमलनाथ ने साफ कर दिया है कि चुनाव सत्ता और संगठन मिलकर लड़ेगा. इसके लए सत्ता और संगठन के बीच तालमेल बैठाए जाने की रणनीति तय की गई है. इसके अलावा उन विधानसभा सीटों पर ज्यादा ध्यान दिए जाने की बात कही है, जहां पर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को निराशाजनक परिणाम मिले थे. 

मंत्रियों से कहा गया है कि वे गांवों में रात बिताएं और कार्यकर्ता को संगठन मजबूत करने के लिए प्रेरित करें साथ ही जनता के बीच पहुंचकर योजनाओं के बारे में बताएं. इसके अलावा दिग्गज नेताओं को को भी उनके लोकसभा क्षेत्रों में सक्रिय होकर चुनाव जीताने की जिम्मेदारी सौंपी है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप