लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: पीडीपी ने कश्मीर घाटी की तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, महबूबा अनंतनाग से लड़ेंगी चुनाव

By आकाश चौरसिया | Updated: April 7, 2024 17:05 IST

Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने रविवार को कश्मीर घाटी में तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देLok Sabha Elections 2024: पीडीपी ने कश्मीर घाटी में तीन उम्मीदवारों की घोषणा कीLok Sabha Elections 2024: पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती अनंतनाग निर्वाचन क्षेत्र सेLok Sabha Elections 2024: पीडीपी के दूसरे नेता यहां से लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने रविवार को कश्मीर घाटी में तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती अनंतनाग निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। दूसरी ओर पीडीपी संसदीय बोर्ड के प्रमुख सरताज मदनी ने कहा कि पार्टी की युवा शाखा के अध्यक्ष वहीद पारा श्रीनगर से और पूर्व राज्यसभा सदस्य मीर फयाज बारामूला से चुनाव लड़ेंगे।

Lok Sabha Elections 2024: महबूबा मुफ्ती और मदनी ने संवाददाता सम्मेलन में पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पीडीपी जम्मू क्षेत्र की दो सीटों उधमपुर और जम्मू में कांग्रेस का समर्थन करेगी। 

अनंतनाग सीट से महबूबा मुफ्ती और नेता गुलाम नबी आजाद यहीं से चुनाव लड़ेंगे। पीडीपी ने श्रीनगर से वाहीद पारा से लड़ने की घोषणा की थी और पीडीपी ने कहा है कि वो इस लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस का 2 सीटों पर समर्थन करेगी, जिसमें उधमपुर और जम्मू शामिल हैं। 

इन सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा ऐसे वक्त में हुई है, जब कश्मीर घाटी में पीडीपी की ओर से अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इसके अलावा पीडीपी ने कहा था कि इंडिया गठबंधन की साथी नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कोई ऑप्शन नहीं छोड़ा इसलिए उन्होंने ये फैसला किया। 

Lok Sabha Elections 2024: इंडिया ब्लॉक गठबंधन की बैठक मुंबई में हुई, तब महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि चूंकि (नेकां अध्यक्ष) फारूक अब्दुल्ला हमारे वरिष्ठ नेता हैं, वह (सीट-बंटवारे पर) निर्णय लेंगे और न्याय करेंगे। मुझे उम्मीद थी कि वह पार्टी हितों को एक तरफ रख देंगे"।

Lok Sabha Elections 2024: उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा था..नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया था कि वह 2020 में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनावों के लिए पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकर डिक्लेरेशन (पीएजीडी) के घटकों के बीच बनी सहमति से पीछे हट रही है। मुफ्ती का मुकाबला डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) प्रमुख गुलाम नबी आजाद से है। पूर्व कांग्रेस नेता ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024जम्मू कश्मीर लोकसभा चुनाव २०२४PDPमहबूबा मुफ़्तीउमर अब्दुल्लामनोज सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतकांग्रेस विधायक ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विधानसभा में की नारेबाजी, भाजपा विधायक भड़के और जवाबी नारे लगे

कारोबारपंपोर बेल्ट में किसान केसर की जगह क्यों कर रहे सरसों की खेती?, कश्मीर के बेशकीमती उत्पाद के भविष्य को लेकर चिंताएं?

भारतअमरनाथ यात्रा 2026ः मार्च अंत में घोषित होगी पंजीकरण तारीख?, लंगर लगाने की आवेदन प्रक्रिया पर सवाल?

भारतउमर सरकार में दहशत का माहौल?, उपमुख्यमंत्री काफिले में शामिल बुलेट प्रूफ गाड़ियां, पायलट और स्काउट गाड़ियां भरोसेमंद नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर