लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी ने जड़ा छक्का, जालंधर में BJP प्रत्याशी को 1 लाख मतों से धूल चटाया

By आकाश चौरसिया | Updated: June 4, 2024 15:30 IST

Lok Sabha Election 2024: पंजाब की जालंधर सीट पर चुनाव नतीजे सामने आ गए हैं, जहां पर पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी 175993 भारी मतों से चुनाव जीतने में कामयाब हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब की जालंधर सीट से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव जीतेउन्होंने भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को हरा दियाहालांकि, पंजाब में कांग्रेस को अच्छी बढ़त मिलती हुई दिख रही है

Lok Sabha Election 2024: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी 175993 भारी मतों से चुनाव जीतने में कामयाब रहें। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी और उनके निकट प्रतिद्वंद्वी सुशील कुमार रिंकू को हरा दिया है। उन्होंने 390053 कुल मत प्राप्त किए और सुशील सिंह को 214060 मत प्राप्त हुए। हालांकि, पंजाब में कांग्रेस को 7 सीटें जीतने में कामयाबी मिली, दूसरी तरफ मौजूदा सत्तारूढ़ दल 'आप' दूसरे नंबर पर रहा और प्रदेश की तीन सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रहा। 

पंजाब में लोकसभा की कुल 13 सीटें हैं, जिसमें से कांग्रेस को बढ़त मिली और आम आदमी पार्टी भी सफल हुए। हालांकि, भाजपा को इस चुनाव में प्रदेश से एक भी सीटें नहीं मिली। दूसरी तरफ इस जीत का सहरा अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग को दिया जा रहा है। 

सुशील रिंकू के अलावा इस सीट पर अन्य मुख्य प्रत्याशियों में शिरोमणि अकाली दल के मोहिंदर सिंह केपी, बसपा के बलविंदर कुमार और आम आदमी पार्टी के पवन कुमार टीनू रहे। जालंधर आरक्षित सीट है। 1999 से लेकर 2019 तक इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है लेकिन पिछले चुनाव में आप ने चुनाव जीता था और सुशील कुमार रिंकू सांसद निर्वाचित हुए थे जो कि अब बीजेपी का हिस्सा हैं।

कांग्रेस की 5 साल बाद वापसीजालंधर में कांग्रेस ने पांच साल के अंतराल के बाद वापसी की है। हालांकि वह अभी भी छह सीटों पर आगे चल रही है जिसमें लुधियाना सीट शामिल है। लुधियाना से कांग्रेस अमरिंदर सिंह राजा वडिंग आगे चल रहे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी तीन सीटों पर आगे चल रही है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा चुनाव 2024पंजाब लोकसभा चुनाव २०२४जालंधर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: भाजपा 10 और कांग्रेस 0?, नगरपालिका में 35 और नगर पंचायत में 81 सीट पर कब्जा, बीजेपी ने छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में किया क्लीन स्वीप!

कारोबारमेटा इंडिया के अधिकारी ने मार्क जुकरबर्ग की भारत चुनाव संबंधी टिप्पणी के लिए मांगी माफी

भारतसंसदीय समिति मार्क जुकरबर्ग की लोकसभा चुनाव संबंधी टिप्पणी पर मेटा को करेगी तलब

भारतManmohan Singh death: देशभक्ति, शौर्य और सेवा का मूल्य केवल 4 साल?, 2024 लोकसभा चुनाव में पत्र लिखकर पीएम मोदी की आलोचना...

भारतBihar Election Scam: चुनाव कर्मी ने रोजाना खाया 10 प्लेट खाना?, भोजन, नाश्ता, पानी और चाय पर 180000000 रुपए खर्च, पटना में एक और घोटाला!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?