लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024 Date: 140 करोड़ भारतीयों का भरोसा और समर्थन, ‘मेरा भारत, मेरा परिवार’, पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2024 12:52 IST

Lok Sabha Election 2024 Date LIVE updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर वीडियो साझा करते हुए कहा, ‘‘मेरा भारत, मेरा परिवार’’। 

Open in App
ठळक मुद्देविभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को मिले फायदों को रेखांकित करता है। प्रधानमंत्री अक्सर लोगों को ‘‘अपने परिवार के सदस्य’’ बताते हैं। विश्वास जताया कि वे एक साथ मिलकर देश को नयी ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे।

Lok Sabha Election 2024 Date LIVE updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले शनिवार को ‘‘मैं मोदी का परिवार हूं’’ शीर्षक का एक प्रचार वीडियो साझा किया। यह संगीतमय वीडियो किसानों से लेकर गरीब परिवारों तक के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को मिले फायदों को रेखांकित करता है। इसमें लोग यह कहते हुए प्रधानमंत्री का समर्थन करने का संकल्प लेते हुए सुनायी दे रहे हैं कि वे मोदी का परिवार हैं। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर वीडियो साझा करते हुए कहा, ‘‘मेरा भारत, मेरा परिवार’’।

प्रधानमंत्री अक्सर लोगों को ‘‘अपने परिवार के सदस्य’’ बताते हैं। हाल में विपक्षी नेता लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का कोई परिवार न होने को लेकर उन पर निशाना साधा था जिसके बाद उन्होंने देश के लोगों से अपने जुड़ाव पर जोर देते हुए कहा कि वे उनके परिवार के सदस्य हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं ने भी लोगों को लिखा प्रधानमंत्री का पत्र साझा किया है जिसमें उन्होंने ‘विकसित भारत’ के निर्माण में उनके सुझाव और सहयोग मांगा है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे एक साथ मिलकर देश को नयी ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे।

नागरिकों को ‘‘प्रिय परिवारजन’’ संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका साथ एक दशक पूरा करने की दहलीज पर है और 140 करोड़ भारतीयों का भरोसा व समर्थन उन्हें प्रेरित करता है। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों की जिंदगियों में जो बदलाव हुआ है, वह पिछले 10 वर्ष में हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

ये परिवर्तनकारी नतीजे गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए एक दृढ़ संकल्पित सरकार की ओर से किए ईमानदार प्रयासों का नतीजा है।’’ उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए योजनाओं की सफलता जैसे कि पक्का मकान बनाना, सभी के लिए बिजली, पानी तथा एलपीजी तक पहुंच, आयुष्मान भारत के जरिए नि:शुल्क चिकित्सा उपचार, किसानों की वित्तीय मदद, कई योजनाओं के जरिए महिलाओं की मदद लोगों की उन पर जताए भरोसे के कारण ही संभव हुई है। मोदी ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि हम एक साथ मिलकर अपने देश को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा देश परंपरा और आधुनिकता दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। पिछले दशक में जहां अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे का अभूतपूर्व निर्माण हुआ, वहीं हमारी समृद्ध राष्ट्रीय और सांस्कृतिक विरासत का भी कायाकल्प हुआ है।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह लोगों के विश्वास और समर्थन का ही परिणाम है कि उनकी सरकार जीएसटी क्रियान्वयन, अनुच्छेद 370 को निरस्त करना, तीन तलाक पर नए कानून, संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए उन्हें आरक्षण देने, नए संसद भवन के उद्घाटन और आतंकवाद तथा वामंपथी चरमपंथ के खिलाफ मजबूत कदम उठाने जैसे ऐतिहासिक फैसलें ले सकी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीचुनाव आयोगइलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई