लाइव न्यूज़ :

जो लोग कांग्रेस को हल्के में ले रहे हैं, उनकी आंखें 23 मई को खुली रह जाएंगी: धीरज गुर्जर

By भाषा | Updated: May 14, 2019 13:14 IST

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी धीरज गुर्जर ने कहा, ‘‘प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में पूरी पार्टी ने एकजुट होकर काम किया है। जमीन पर पार्टी के कार्यकर्ता भी लामबंद हुए हैं। अब तक हुए छह दौर के मतदान से हमारे लिए सकारात्मक संकेत भी मिल रहे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सचिव ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने कड़ी मेहनत कर कुछ महीनों के भीतर ही अपनी मजबूत जमीन तैयार कर ली है। जमीन पर पार्टी के कार्यकर्ता भी लामबंद हुए हैं। अब तक हुए छह दौर के मतदान से हमारे लिए सकारात्मक संकेत भी मिल रहे हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी धीरज गुर्जर ने मंगलवार को दावा किया कि राज्य में इस लोकसभा चुनाव के नतीजे अप्रत्याशित होंगे और कांग्रेस अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबको हैरान कर देगी।

गुर्जर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जो लोग कांग्रेस को हल्के में ले रहे हैं, उनकी आंखें 23 मई को खुली रह जाएंगी। नतीजे अप्रत्याशित होंगे और कांग्रेस अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी को हैरान करने वाली है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में पूरी पार्टी ने एकजुट होकर काम किया है। जमीन पर पार्टी के कार्यकर्ता भी लामबंद हुए हैं। अब तक हुए छह दौर के मतदान से हमारे लिए सकारात्मक संकेत भी मिल रहे हैं।’’

कांग्रेस सचिव ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने कड़ी मेहनत कर कुछ महीनों के भीतर ही अपनी मजबूत जमीन तैयार कर ली है। 

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वी रिजल्ट २०१९राहुल गांधीप्रियंका गांधीज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?