लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: केरल में कांग्रेस और वाम दलों के कार्यकर्ता भिड़े, पुलिस के सामने जम कर चले लाठी-डंडे

By विकास कुमार | Updated: April 22, 2019 13:49 IST

पिछले दिनों मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें साफ करना चाहिए वो बीजेपी के ख़िलाफ़ लड़ना चाहते हैं या वाम दलों के. केरल में इस बार कांग्रेस की स्थिति मजबूत बताई जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के सभी 20 सीटों पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होना है.2014 में कांग्रेस गठबंधन को 12 और एलडीएफ को 8 सीटें मिली थी.

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले केरल के कोल्लम में कांग्रेस और वाम दल के कार्यकर्ता एक-दूसरे के ऊपर लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े. पुलिस के सामने जम कर मारपीट हुई. 

केरल में तीसरे चरण में कल सभी 20 सीटों पर मतदान होना है. 

केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाली यूडीएफ और वाम दलों के नेतृत्व वाली एलडीएफ के बीच मुकाबला है. खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं. 

पिछले दिनों मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें साफ करना चाहिए वो बीजेपी के ख़िलाफ़ लड़ना चाहते हैं या वाम दलों के.

 

केरल में इस बार कांग्रेस की स्थिति मजबूत बताई जा रही है. 

केरल में लोकसभा की 20 सीटें हैं. 2014 में कांग्रेस गठबंधन को 12 और एलडीएफ को 8 सीटें मिली थी. सबरीमाला मुद्दे पर कुछ क्षेत्रों में इस बार बीजेपी को भी समर्थन मिल सकता है. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकेरलवायनाड लोकसभा सीटसीताराम येचुरीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी