लाइव न्यूज़ :

रुपये, सोना और फ्री शराब दे रहा यह उम्मीदवार, वादों की लगाई झड़ी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2019 20:20 IST

Lok Sabha Election 2019: तमिलनाडु की तिरुपुर लोकसभा सीट से नामांकम दाखिल करने वाले एक निर्दलीय उम्मीदवार ने वोटरों को लुभाने के लिए पैसा, सोना और फ्री शराब देने तक का वादा किया है। अपने वादों के कारण यह उम्मीदवार मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्दलीय उम्मीदवार का हर महीने परिवार के हर सदस्य को 10 लीटर मुफ्त ब्रांडी देने का वादा।सांसद निधि से शादियों में 10 तोला सोना और 10 लाख रुपये देने का भी किया वादा।

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जहां न्यूनतम आय गारंटी देने का वादा किया है, वहीं, एक उम्मीदवार ऐसा भी है जिसने रुपये, सोने से लेकर मुफ्त शराब देने तक का वादा किया है। तमिलनाडु की तिरुपुर लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में उतरे एएम शेख दावूद ने जनता से वादों की झड़ी लगा दी है लेकिन मुफ्त शराब वाला वादा खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

मूल रूप से तमिलनाडु के इरोड जिले के अंतियुर के रहने वाले शेख दावूद ने बीते शनिवार (23 मार्च) को चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किया था। कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करने के बाद दावूद ने पत्रकारों के सामने अपने वादों की फेहरिस्त बताई। दावूद ने कहा, ''मैं हर महीने परिवार के हर सदस्य को पुदुचेरी से इंपोर्ट की गई 10 लीटर प्योर ब्रांडी दूंगा, जिसे लोग दवा की तरह इस्तेमाल करते हैं।''

दावूद के अन्य वादों में प्रत्येक परिवार को हर महीने 25 हजार रुपये, पीने का पानी लाने के लिए अंतियुर और गोबीचेट्टिपालयम से होते हुए मेत्तुर तिरुपुर तक एक नहर खोदेना। हर परिवार में एक शख्स को सरकारी नौकरी देना शामिल है। 

दावूद ने कहा कि वह सांसद निधि से शादियों में परिवार को 10 तोला सोना और 10 लाख रुपये देंगे। वहीं, तिरुपुर से एआईएडीएमके ने पूर्व मंत्री एमएसएम आनंदन को उम्मीदवार बनाया है। डीएमके ने अपनी सहयोगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को सीट दी है, जिस पर के सुब्बारायन को उतारा गया है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है