लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः पुणे के भोंसले परिवार, सामूहिक रूप से 27 सदस्य पहुंचे मतदान करने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2019 19:06 IST

Open in App
ठळक मुद्देजयसिंह भोंसले ने कहा, “हमारे परिवार में सबसे बुजुर्ग मतदाता हमारी 95 वर्षीय मां हैं। वड़ोदरा में किन्नर समुदाय के 250 सदस्यों ने लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान किया।

पुणे के रास्ता पेठ इलाके के भोंसले परिवार की व्याख्या ‘परिवार जो साथ रहता है, साथ मतदान करता है’ के तौर पर की जा सकती है। एक परंपरा को जारी रखते हुए इस परिवार के 27 सदस्यों ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव में मतदान किया।

यह परिवार ‘वाडा’ में रहता है जो पुरानी शैली की वास्तुकला का एक प्रतिरूप है, जिसके लिए पुणे कभी प्रसिद्ध हुआ करता था। वे मंगलवार सुबह सामूहिक रूप से मतदान केंद्र पहुंचे।

पूर्व में पार्षद रहे 60 वर्षीय जयसिंह भोंसले ने कहा, “हम छह भाई हैं और हमारा संयुक्त परिवार है। प्रत्येक चुनाव में हम साथ बाहर आते हैं और मतदान करते हैं।”

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से वे अपने आस-पड़ोस में मतदान के महत्त्व के प्रति भी जागरूकता फैला रहे हैं। जयसिंह भोंसले ने कहा, “हमारे परिवार में सबसे बुजुर्ग मतदाता हमारी 95 वर्षीय मां हैं। व्हीलचेयर पर होने के बावजूद वह सुनिश्चित करती हैं कि वह प्रत्येक चुनाव में वोट डालें।”

पार्वती बाई ने कहा कि वह इस बात से खुश होंगी अगर लोग उनके परिवार से प्रेरित हों और बाहर निकल कर मतदान करें। पुणे में भाजपा के गिरीश बापट को कांग्रेस के मोहन जोशी के खिलाफ उतारा गया है।

किन्नर समुदाय के 250 सदस्यों ने लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान किया

किन्नर समुदाय के करीब 250 सदस्यों ने मंगलवार को यहां लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान किया। बारनपुरा में रहने वाली अंजू मासी ने कहा कि जिला प्रशासन की पहल की वजह से इस इलाके में रहने वाले किन्नर समुदाय के सदस्यों का पहली बार नाम मतदाता सूची में जुड़ सका।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पहली बार लोकसभा चुनाव में मतदान किया।’’ वड़ोदरा की कलेक्टर शालिनी अग्रवाल ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों का नाम जोड़ा गया, ताकि कोई भी पात्र मताधिकार से वंचित नहीं रहे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमहाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019पुणेवडोदराभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम