लाइव न्यूज़ :

सनी देओल ने गुरदासपुर लोकसभा सीट से भरा नामांकन, भाई बॉबी देओल भी पहुंचे समर्थन में

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 29, 2019 11:53 IST

गुरदासपुर की सीट विनोद खन्ना के निधन के बाद से खाली हुई है।  27 अप्रैल 2017 को विनोद खन्ना का निधन हो गया था। उनकी पत्नी कविता का नाम भी इस सीट से चर्चा में है। विनोद खन्ना 1997 में बीजेपी में शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देसनी देओल लोकसभा चुनाव 2019 से अपनी राजनीति पारी की शरुआत कर रहे हैं। सनी देओल ने रविवार (28 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात की थी।

भारतीय जनता पार्टी( बीजेपी) के उम्मीदवार अभिनेता सनी देओल ने  गुरदासपुर लोकसभा सीट से आज ( 29 अप्रैल) को अपना नामांकन भरा है। नामांकन भरते वक्त  सनी देओल के साथ उनके छोटे भाई और अभिनेता बॉबी देओल भी साथ गए थे।  सनी देओल लोकसभा चुनाव 2019 से अपनी राजनीति पारी की शरुआत कर रहे हैं। 

सनी देओल ने रविवार (28 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात की थी। जिसकी तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलके मेरा आत्मविश्वास बढ गया'' सनी देओल 23 अप्रैल को बीजेपी में शामिल हुए थे। सनी के बीजेपी में शामिल होने की खबरें बहुत दिनों से आ रही थीं। 

सनी देओल ने बीजेपी में शामिल होते ही क्या कहा? 

सनी देओल ने बीजेपी में शामिल होते ही कहा था कि इस तरह से मुझ में एक हिम्मत मिली है। जिस तरह से इस परिवार के साथ मेरे पापा जुड़े अब मैं मोदी जी के साथ जुड़ा हूं।  जिस तरह से उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया है मैं भी उस में योगदान करने आया हूं। मैं अभी कुछ कहूंगा नहीं करके दिखाऊं जो भी मैं कर सकता हूं।

गुरदासपुर लोकसभा सीट का इतिहास

गुरदासपुर की सीट विनोद खन्ना के निधन के बाद से खाली हुई है।  27 अप्रैल 2017 को विनोद खन्ना का निधन हो गया था। उनकी पत्नी कविता का नाम भी इस सीट से चर्चा में है। विनोद खन्ना 1997 में बीजेपी में शामिल हुए। 1998 में गुरदासपुर से पहली बार चुनाव लड़ा और जीते भी। 1999 और 2004 के चुनावों में विनोद खन्ना को जीत हासिल हुई। 2009 में भले उन्हें ये सीट गंवानी पड़ी हो लेकिन 2014 की मोदी लहर में एक बार फिर विनोद खन्ना गुरदासपुर से सांसद बने।

टॅग्स :सनी देओलबॉबी देओललोकसभा चुनावपंजाब लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने पहुंचे फैन्स, सनी देओल के फैन्स के भरे थिएटर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर