लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: सपा ने बदला उन्नाव से उम्मीदवार, बीजेपी के साक्षी महाराज को चुनौती देंगे अन्ना महाराज

By विकास कुमार | Updated: April 12, 2019 12:07 IST

अरुण कुमार शुक्ला की आपराधिक पृष्ठभूमि रही है. उनके ऊपर जमीन हथियाने, दंगे भड़काने, अधिकारियों को धमकाने और हत्या का प्रयास सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे2014 के लोकसभा चुनाव में साक्षी महाराज को 5 लाख 18 हजार और 834 वोट मिले थे.अरुण शंकर शुक्ला को 2 लाख 8 हजार और 661 वोट मिले थे.

समाजवादी पार्टी ने हाल ही में उन्नाव सीट से अपना उम्मीदवार बदल दिया है. पार्टी ने पहले पिछड़ा कार्ड खेलते हुए पूजा पाल को टिकट दिया था जिसे बदलकर अब अरुण शंकर शुक्ला उर्फ़  अन्ना महाराज को उन्नाव से उम्मीदवार बनाया गया है. 

अन्ना महाराज उन्नाव से दो बार चुनाव लड़ चुके हैं. 2014 में बीजेपी के साक्षी महाराज से उन्हें करारी शिकस्त मिली थी. इस बार भी उनका मुकाबला बीजेपी के साक्षी महाराज और कांग्रेस की अनु टंडन से है. 

अरुण शंकर शुक्ला उन्नाव से महागठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार होंगे. समाजवादी पार्टी ने कहा है कि पूजा पाल के कागजात में कुछ दिक्कतें आने के कारण यह फैसला लिया गया है. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि अरुण कुमार शुक्ला की अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद पूजा पाल का टिकट काट दिया गया. स्थानीय नेताओं की नाराजगी भी इसका एक बड़ा कारण है.

अरुण कुमार शुक्ला की आपराधिक पृष्ठभूमि रही है. उनके ऊपर जमीन हथियाने, दंगे भड़काने, अधिकारियों को धमकाने और हत्या का प्रयास सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं. अखिलेश यादव से नजदीकी और इलाके में दबंग की छवि होने के कारण उन्हें टिकट मिला है. 

2014 के लोकसभा चुनाव में साक्षी महाराज को 5 लाख 18 हजार और 834 वोट मिले थे, वहीं अरुण शंकर शुक्ला को 2 लाख 8 हजार और 661 वोट मिले थे. 

टिकट मिलने के बाद अन्ना महाराज ने कहा था कि पार्टी के विश्वास पर खरा उतरूंगा. पूरी मजबूती के साथ चुनाव लडूंगा और सीट जीतकर पार्टी की झोली में डालूंगा. उन्नाव की जनता ने मुझे हमेशा प्यार दिया है.  

टॅग्स :लोकसभा चुनावमहागठबंधनअखिलेश यादवसाक्षी महाराजउन्नाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील