लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: स्मृति ईरानी ने कहा- 'प्रधानमंत्री मोदी ने कभी नहीं किया अमेठी के साथ भेदभाव'

By भाषा | Updated: April 21, 2019 16:52 IST

Open in App

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लगातार अपमान के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेठी के साथ कभी सौतला व्यवहार नहीं किया। स्मृति ने अमेठी जिले के धरई में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि राहुल गांधी देश में घूम—घूम कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देते हैं और चोर कहकर अपमानित करते हैं, मगर मोदी ने कभी अमेठी के साथ भेदभाव नहीं किया।

उन्होंने कहा कि मोदी ने अमेठी की महिलाओं की समस्या को समझते हुए दो लाख परिवारों के लिये शौचालय बनवाए। एक लाख से अधिक गैस के कनेक्शन दिए जबकि कांग्रेस की सरकार के दौरान उसके लोग गैस सिलिंडर के कूपन तक में दलाली करते थे। स्मृति ने राहुल पर हमला करते हुए कहा कि अमेठी के लापता सांसद पांच साल में एक बार तब आते हैं, जब उन्हें जिला मुख्यालय पर नामांकन पत्र भरना होता है।

अगर नामांकन पत्र भरना जरूरी ना होता तो वह कभी अमेठी नहीं आते। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल पिछले 15 सालों में अमेठी के विकास के लिये अपनी सांसद निधि नहीं खर्च कर सके हैं। ऐसा नेता जो ना तो यहां दिखाई देता है और ना ही संसद में सुनाई देता है, उसकी विदाई इस बार जरूर होगी। ऐसा मुझे भरोसा है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जब वह वर्ष 2014 में अमेठी आयी थीं तो जिले में भाजपा का कोई विधायक नहीं था। आज चार विधायक हैं लेकिन विकास के लिए सांसद भी जरूरी है इसलिए इस बार 'नामदारों' को विदा कर अमेठी से दिल्ली एक कमल भेजें। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावस्मृति ईरानीराहुल गांधीकांग्रेसअमेठी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष