लाइव न्यूज़ :

मायावती स्वार्थ में इस कदर अंधी हो गई हैं कि वह राज्य अतिथि गृह कांड को भूल गईं : साध्वी निरंजन

By भाषा | Updated: May 13, 2019 16:01 IST

केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि मायावती राजस्थान में ऐसी सरकार को समर्थन दे रही हैं, जिसके सरकार में दलित की बेटी के साथ बलात्कार होता है। साध्वी ने आरोप लगाया कि मायावती स्वार्थ में इस कदर अंधी हो गई हैं कि वह राज्य अतिथि गृह कांड को भूल गईं, किसी भी महिला के लिये अपना इज्जत सर्वोपरि होता है।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तिगत जीवन पर आक्षेप लगाकर पूरे देश की महिलाओं का अपमान किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से कहा कि यदि वह पिछड़े वर्ग और दलितों के हितैषी हैं तो राजस्थान के मुख्यमंत्री से तत्काल त्यागपत्र लें।

केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सोमवार को कहा कि मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तिगत जीवन पर टिप्पणी कर देश की महिलाओं का अपमान किया है। केंद्रीय राज्यमंत्री ज्योति ने बलिया जिले के सहतवार कस्बे में सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार रवींद्र कुशवाहा के समर्थन में सोमवार को एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए बसपा मुखिया मायावती पर पलटवार किया।

बसपा मुखिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिये गये बयान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मायावती ने प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तिगत जीवन पर आक्षेप लगाकर पूरे देश की महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि मायावती को स्वयं के इज्जत की परवाह नहीं है तथा वह लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की हार की बौखलाहट में प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि मायावती राजस्थान में ऐसी सरकार को समर्थन दे रही हैं, जिसके सरकार में दलित की बेटी के साथ बलात्कार होता है। साध्वी ने आरोप लगाया कि मायावती स्वार्थ में इस कदर अंधी हो गई हैं कि वह राज्य अतिथि गृह कांड को भूल गईं, किसी भी महिला के लिये अपना इज्जत सर्वोपरि होता है।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से कहा कि यदि वह पिछड़े वर्ग और दलितों के हितैषी हैं तो राजस्थान के मुख्यमंत्री से तत्काल त्यागपत्र लें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के मुख से भी महिलाओं और बेटियों के सम्मान की बात शोभा नहीं देती है। 

टॅग्स :रेपअलवरराजस्थानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण