लाइव न्यूज़ :

‘NYAY’ अर्थव्यवस्था में डालेगा नयी जान, रोजगार का सृजन होगा : राहुल गांधी

By भाषा | Updated: April 19, 2019 17:31 IST

गौरतलब है कि गुजरात में सभी 26 सीटों पर एक ही चरण में 23 अप्रैल को मतदान होना है। 

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी की ‘न्यूनतम आय योजना’ (न्याय) अर्थव्यवस्था में नयी जान डालने में मदद करेगी और देश में रोजगार के अवसर पैदा करेगी, जो नोटबंदी और जीएसटी की मार झेल रही है। राहुल ने यहां एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ‘चौकीदार चोर है’, तंज कसा । उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे में कारोबारी अनिल अंबानी को 30,000 करोड़ रूपये दिए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हमने न्यूनतम आय योजना के तहत गरीबों को 72,000 रूपये देने का वादा किया, जो देश में गरीबों की आर्थिक हालत को बदल कर रख देगा।’’ उन्होंने कहा कि ‘न्याय’ लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस घोषणापत्र की एक मुख्य विशेषता है और यह योजना पार्टी में विचार-विमर्श के बाद तैयार की गई। उन्होंने कहा कि मोदी ने 2014 में लोगों को 15 लाख रुपये देने का झूठा वादा किया था लेकिन कांग्रेस 3. 60 लाख रुपये (पांच साल में कुल अनुमानित रकम) जरूर देगी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने 2016 के नोटबंदी के कदम का मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘‘एक दिन, नरेंद्र मोदी ने यह घोषणा की कि 1000 और 500 के (पुराने) नोट चलन से बाहर कर दिए गए हैं क्योंकि वे मुझे ज्यादा कालाधन बनाने में मदद नहीं कर रहे हैं। इसलिए मैं 2000 रूपये के नोट लाऊंगा क्योंकि उसके जरिए हम और अधिक कालाधन जमा कर सकेंगे।’’ राहुल ने जीएसटी लागू करने को लेकर मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उसने ‘गब्बर सिंह टैक्स’ (जीएसटी) पेश किया।

ये दोनों (नोटबंदी और जीएसटी) कदम देश के लिए जोरदार झटका थे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद नकदी की तंगी के चलते आम आदमी ने सामान खरीदना बंद कर दिया, जिसके चलते वस्तुओं का उत्पादन करने वाली भारतीय कंपनियां बंद हो गईं। इसके चलते अभी देश में बेरोजगारी की दर 45 साल के अपने उच्चतम स्तर पर है। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, हमारी न्याय (योजना) अर्थव्यवस्था में नयी जान डालेगी और रोजगार के अधिक अवसर पैदा करेगी।

न्याय के तहत लोगों के पास जाने वाला पैसा गरीबों को वस्तुएं खरीदने में मदद करेगा, जिससे कंपनियां फिर से चालू हो जाएंगी और लोगों को नौकरियां मिलेंगी।’’ राहुल ने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ कुछ धनी उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘क्या आम आदमी को चौकीदार की जरूरत है? चौकीदार की जरूरत किसानों के घर के आगे नहीं होती है। यह अनिल अंबानी का चौकीदार है।’’ उन्होंने फ्रांस के साथ हुए राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि चौकीदार ने अंबानी को 30,000 करोड़ रूपये दिए। चौकीदार चोर है। ’’ हालांकि, अनिल अंबानी, राहुल के आरोपों को खारिज करते रहे हैं।

राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि नयी फसल बीमा योजना के तहत सरकार ने जिलों और राज्यों को कुछ धनी उद्योगपतियों को दे दिया है। मोदी ने समूचा कश्मीर अनिल अंबानी को दे दिया। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी केंद्र में सत्ता में आई तो कर्ज नहीं चुका पाने पर कोई किसान जेल नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने पर कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में किसानों के कर्ज माफ किए। कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां बारदोली जिले में एक चुनाव सभा को संबोधित करते हुए यह कहा। यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार तुषार चौधरी हैं। गौरतलब है कि गुजरात में सभी 26 सीटों पर एक ही चरण में 23 अप्रैल को मतदान होना है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीगुजरात लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस