लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का चुनावी वादा, सरकार में आई कांग्रेस तो 20 फीसदी गरीब परिवारों को मिलेंगे सालाना 72 हजार रुपये

By विनीत कुमार | Updated: March 25, 2019 14:25 IST

राहुल गांधी ने कहा कि न्यूनतम आय की इस योजना से देश के 5 करोड़ परिवारों और कम से कम 25 करोड़ लोगों को सीधे तौर पर फायदा पहुंचेगा।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने किया देश के हर परिवार के लिए न्यूनतम आय का वादाराहुल ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो गरीबी को भारत से हटा दिया जाएगा

लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार अगर आती है तो देश के 20 फीसदी सबसे गरीब परिवारों को अधिकतम सालाना 72 हजार रुपये दिये जाएंगे। राहुल गांधी ने साथ ही देश के हर परिवार के लिए न्यूनतम आय की बात करते हुए कहा कि यह योजना ऐतिहासिक है और दुनिया में ऐसी स्कीम अब तक नहीं है।

राहुल गांधी ने पिछले महीने पहली बार न्यूनतम आय की बात एक जनसभा में की थी। राहुल ने अपनी इस योजना के बारे में और विस्तार से बताते हुए कहा, 'गरीब परिवारों के लिए हर महीने 12,000 रुपये आय जरूरी होंगे। अगर कोई भी परिवार इससे कम कमाता है तो सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि पूरा हो। यह पैसे सीधे बैंक अकाउंट में डाले जाएंगे।'

राहुल गांधी ने कहा कि इस योजना से देश के 5 करोड़ परिवारों और कम से कम 25 करोड़ लोगों को सीधे तौर पर फायदा पहुंचेगा। राहुल ने कहा कि इस योजना को लेकर सभी तरीके का लेखाजोखा कर लिया गया है। राहुल गांधी ने कहा, 'लोग मुझसे पूछते हैं कि ये न्यूनतम आमदनी की लाइन क्या होगी तो वह 12000 रुपये है।' इस योजना में 6 हजार करोड़ का सालाना का खर्च आ सकता है। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'पिछले पांच साल में लोगों ने बहुत कुछ सहा है, हम उन्हें न्याय देंगे। यह बहुत ही प्रभावशाली और सोची समझी योजना है। हमने योजना पर कई अर्थशास्त्रियों से विचार विमर्श किया है। हमने योजना के वित्तीय प्रभावों का अध्ययन किया है। गरीबी पर आखिरी वार शुरू हो गया है। यह दुनिया की सबसे बड़ी न्यूनतम आय योजना होगी।'

नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा, '3 रुपये किसानों को हर रोज देने का वादा नरेंद्र मोदीजी ने किया और ताली बजी थी पर कांग्रेस न्याय देने जा रही है।'

राहुल ने वादा किया इस योजना को ऐसे ही लागू किया जएगा कि जैसे राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी का काम किया गया। राहुल ने कहा, 'मैंने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को लेकर वादे किये थे और 10 दिन में इस पूरा किया।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह